फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनौतियों के लिए तैयार हैं भारत की सीनियर हॉकी टीम के नए कप्तान हरमनप्रीत, कहा- जीतना लक्ष्य

Wed, 31 Jul 2019 09:59 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
हरमनप्रीत - फोटो : social media
विज्ञापन

पहली बार भारत की सीनियर हॉकी टीम की कप्तानी करने जा रहे 23 वर्ष के ड्रैग फ्लिकर हरमनप्रीत ने कहा है कि हम जापान में टूर्नामेंट जीतने के संकल्प के साथ जाएंगे। हम ओलंपिक टेस्ट इवेंट में हर मैच में जीत के लिए उतरेंगे।

विज्ञापन


नियमित कप्तान मनप्रीत सिंह की अनुपस्थिति में हरमनप्रीत 17 अगस्त से शुरू होने वाली इस टेस्ट स्पर्धा में टीम की कमान संभालेंगे। इसमें भारत के अलावा मलयेशिया, न्यूजीलैंड और मेजबान जापान की टीमें शिरकत करेंगी। उन्होंने कहा कि मैं नई चुनौती के लिए तैयार हूं। जब मुझे बताया गया कि मैं टीम की कप्तानी करूंगा तो यह मेरे लिए हैरानी भर था। यह एक बड़ी जिम्मेदारी और सम्मान की बात है। मैं रोमांचित हूं और इस चुनौती को निभाने के लिए पूरी तरह से तैयार हूं।

हरमनप्रीत 2016 में रियो ओलंपिक में शिरकत करने वाली टीम के सबसे नौजवान खिलाड़ी थे। उन्होंने खेलों के महाकुंभ से पहले लंदन में एफआईएच चैंपियंस ट्रॉफी में भारत को रजत पदक दिलाने में अहम भूमिका निभाने के दम पर टीम में जगह बनाई थी। उन्हें टूर्नामेंट का उदीयमान खिलाड़ी चुना गया था।
विज्ञापन


हरमनप्रीत कहते हैं कि जब मैं पीछे मुड़कर देखता हूं तो मैं खुद को भाग्यशाली समझता हूं। मैं ऐसे समय में भारतीय टीम में आया जब इसमें दिग्गज खिलाड़ी मौजूद थे, जिनसे काफी कुछ सीख सकता था। सरदार सिंह और वीआर रघुनाथ जैसे खिलाड़ियों का मेरे ऊपर सकारात्मक प्रभाव पड़ा। उनके मार्गदर्शन से मुझे अंतरराष्ट्रीय हॉकी के दबाव से उबरने में मदद मिली। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें