फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

FIH rankings: भारतीय पुरुष हॉकी टीम विश्व रैंकिंग में चौथे स्थान पर बरकरार, जानिए महिला टीम हैं कहां

Wed, 30 Jun 2021 10:41 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

ऑस्ट्रेलिया पुरुषों की विश्व रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंच गया है। उसने न्यूजीलैंड के खिलाफ एफआईएच हॉकी प्रो लीग और टेस्ट श्रृंखला में अच्छे प्रदर्शन के दम पर शीर्ष स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
भारतीय पुरुष हॉकी टीम - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय पुरुष और महिला हॉकी टीम बुधवार को जारी अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) की रैंकिंग में क्रमश: चौथे और 10वें स्थान पर बनी हुई हैं। ऑस्ट्रेलिया 2513.67 अंक के साथ पुरुषों की विश्व रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंच गया है। उसने न्यूजीलैंड के खिलाफ एफआईएच हॉकी प्रो लीग और टेस्ट श्रृंखला में अच्छे प्रदर्शन के दम पर शीर्ष स्थान हासिल किया। ऑस्ट्रेलिया ने बेल्जियम को शीर्ष से हटाया। यूरोपीय टीम अब दूसरे स्थान पर खिसक गई है। नीदरलैंड तीसरे स्थान पर बना हुआ है। भारत चौथे (2223.45) और जर्मनी (2163.57) पांचवें स्थान पर है। जर्मनी ने हालांकि अपने और भारत के बीच अंकों का अंतर कम कर दिया है। इसके बाद इंग्लैंड, अर्जेंटीना, न्यूजीलैंड, स्पेन और कनाडा का नंबर आता है। महिला रैंकिंग में शीर्ष में कोई बदलाव नहीं हुआ है। नीदरलैंड शीर्ष पर बना हुआ है जबकि अर्जेंटीना दूसरे स्थान पर है। जर्मनी पांचवें से तीसरे स्थान पर पहुंच गया है। ऑस्ट्रेलिया चौथे और इंग्लैंड पांचवें नंबर पर है। न्यूजीलैंड, स्पेन, बेल्जियम, आयरलैंड और भारत शीर्ष 10 में शामिल अन्य टीमें हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें