फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pro League: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने दोहराई गलती, पेनल्टी कॉर्नर बना कमजोरी; नीदरलैंड से मिली लगातार दूसरी हार

Mon, 09 Jun 2025 09:40 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारत को पूरे मैच में नौ पेनल्टी कॉर्नर मिले जिनमें से सिर्फ एक पर जुगराज सिंह ने 54वें मिनट में गोल किया। भारत के लिए पहला गोल अभिषेक ने 20वें मिनट में किया था।
विज्ञापन
पुरुष हॉकी टीम - फोटो : Hockey India
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय पुरुष हॉकी टीम को एफआईएच प्रो लीग के मुकाबले में नीदरलैंड से 2-3 से हार का सामना करना पड़ा। इससे पहले शनिवार को भी भारतीय टीम को नीदरलैंड से हार का सामना करना पड़ा था। भारतीय टीम के लिए पेनल्टी कॉर्नर एक बार फिर कमजोरी बना। भारतीय टीम इस मैच में नौ पेनल्टी कॉर्नर में से महज एक गोल में बदल सकी।
विज्ञापन


सात जून को पहले मैच में बढत बनाने के बावजूद 1-2 से हारी भारतीय टीम दूसरे मैच में भी उन्हीं गलतियों को दोहराती दिखी। भारत को पूरे मैच में नौ पेनल्टी कॉर्नर मिले जिनमें से सिर्फ एक पर जुगराज सिंह ने 54वें मिनट में गोल किया। भारत के लिए पहला गोल अभिषेक ने 20वें मिनट में किया था। नीदरलैंड के लिए थीज वैन डैम ने 24वें मिनट में, टी होडेमेकर्स ने 33वें और यिप यानसेन ने 57वें मिनट में गोल दागे।

एफआईएच प्रो लीग के भुवनेश्वर चरण में आठ मैचों में 15 अंक लेकर भारत तीसरे स्थान पर है। उसे अगले साल विश्व कप के लिए प्रो लीग के जरिये क्वालिफाई करने के लिए यूरोप चरण से अधिकतम अंक बनाने होंगे लेकिन शुरुआती दोनों मैच हारने से राह कठिन हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें