गुरजंत ने खेल के चौथे ही मिनट में गोल कर दिया था। इसके बाद अंतिम समय तक दोनों टीमों की ओर से कोई गोल नहीं हो सका। भारतीय टीम ने मंगलवार के निराशाजनक प्रदर्शन से उबरते हुए जबरदस्त खेल दिखाया पहले ही मिनट से भारत ने दबदबा बना लिया और चौथे क्वार्टर के अलावा जर्मन टीम को हमले करने के मौके ही नहीं दिए।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
भारतीय हॉकी टीम ने गुरजंत सिंह के शानदार मैदानी गोल की मदद से विश्व चैंपियन जर्मनी को एफआईएच प्रो लीग के रिटर्न मैच में बुधवार को 1-0 से हरा दिया। दोनों टीमों के बीच मुकाबला काफी करीबी था, लेकिन अंत में गुरजंत का एकमात्र गोल निर्णायक साबित हुआ है। जर्मनी ने इससे पहले मंगलवार को भारत को 4-1 से मात दी थी।
विज्ञापन
गुरजंत ने खेल के चौथे ही मिनट में गोल कर दिया था। इसके बाद अंतिम समय तक दोनों टीमों की ओर से कोई गोल नहीं हो सका। भारतीय टीम ने मंगलवार के निराशाजनक प्रदर्शन से उबरते हुए जबरदस्त खेल दिखाया पहले ही मिनट से भारत ने दबदबा बना लिया और चौथे क्वार्टर के अलावा जर्मन टीम को हमले करने के मौके ही नहीं दिए।
जर्मनी को आखिरी क्वार्टर में पांच और कुल सात पेनल्टी कॉर्नर मिले लेकिन भारतीय डिफेंस काफी मुस्तैद दिखा। भारत को भी दो पेनल्टी कॉर्नर मिले लेकिन उन पर गोल नहीं हो सके।