फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरुष हॉकी टीम ने 16 साल बाद ओलंपिक में चखा जीत का स्वाद

Sun, 07 Aug 2016 07:16 AM IST
रियो डि जेनेरियो
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने रियो ओलंपिक में जीत से शुरुआत की है। भारत ने अपने पहले ग्रुप मैच में आयरलैंड को 3-2 से पराजित कर दिया। कप्तान पीआर श्रीजेश की अगुआई वाली टीम की ओर से वीआर रघुनाथ ने मैच के 15वें मिनट में गोल कर भारत को 1-0 से आगे कर दिया।
विज्ञापन


इसके बाद रुपिंदर पाल सिंह ने 26वें मिनट में गोल कर भारत को 2-0 से आगे कर दिया। इस दौरान विपक्षी टीम ने वापसी के भरसक प्रयास किए और उसे 44वें मिनट में कामयाबी मिली जब जर्मीन जॉन ने शानदार गोल कर स्कोर को 1-2 कर दिया।

भारत की ओर से रुपिंदर ने 48वें मिनट में अपना दूसरा गोल कर स्कोर 3-1 कर दिया। इसके बाद आयरलैंड की ओर से हार्टे कोनोर ने 55वें मिनट में गोल कर कुल स्कोर को 2-3 कर हार के अंतर को थोड़ा कम जरूर किया लेकिन वह अपनी टीम को पराजित होने से नहीं बचा सके।
विज्ञापन


आयरलैंड की टीम 1908 के बाद पहली बार ओलंपिक में हॉकी में शिरकत कर रही है। उस समय आयरलैंड ने हॉकी में रजत पदक जीता था। हाल के अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन से भारतीय टीम के हौंसले बुलंद हैं।

आयरलैंड की टीम बीते बरस एफआईएच वर्ल्ड लीग सेमीफाइनल्स में मलयेशिया और पाकिस्तान जैसी टीमों को हरा चुकी थी। ऐसे में भारतीय टीम उसे हल्के में लेने की भूल नहीं कर सकती थी। इससे पहले, भारत के ऊपर काफी दबाव था क्योंकि उसने 2000 में सिडनी ओलंपिक में  पहले मैच में अर्जेंटीना पर 3-0 से जीत दर्ज करने के बाद से ओलंपिक में अपना पहला मैच नहीं जीती थी। भारत 2004 में एथेंस ओलंपिक और 2012 के लंदन ओलंपिक में अपने पहले मैच में नीदरलैंड से 1-3 से और 2-3 से हार गया था।
विज्ञापन

भारत की जीत में रुपिंदर और रघुनाथ चमके

रुपिंदर पाल सिंह के दो गोल की बदौलत भारत ने आयरलैंड को 3-2 से हराकर पुरुष हॉकी में अपने अभियान की शुरुआत जीत से की है। ड्रैग फ्लिकर वीआर रघुनाथ (15वें) और रुपिंदर (27वें, 49वें मिनट) ने भारत की ओर से गोल किए।

मैच के दौरान भारत को सात पेनाल्टी कॉर्नर मिले लेकिन भारतीय खिलाड़ी केवल तीन को ही गोल में तब्दील कर सके। वर्ष 2000 में सिडनी में आयोजित ओलंपिक के बाद भारत की किसी ओलंपिक के शुरुआती मैच में यह पहली जीत है।

आयरलैंड ने दूसरे हाफ में वापसी के प्रयास किए और उसकी ओर से जर्मीन जॉन (45वें मिनट) और कोनोर हार्ट (56वें मिनट) ने दो गोल किए। विश्व की पांचवीं वरीयता प्राप्त भारतीय टीम को 12वीं वरीयता प्राप्त आयरलैंड के खिलाफ ग्रुप बी में जीत का प्रबल दावेदार माना जा रहा था।

आठ बार की स्वर्ण पदक विजेता भारतीय टीम ने उम्मीदों के मुताबिक शानदार शुरुआत की। खासकर पहले दो क्वार्टर में। भारत का अगला मुकाबला जर्मनी से आठ अगस्त को है। पूल बी के एक अन्य मुकाबले में अर्जेंटीना और हॉलैंड का मुकाबला 3-3 से बराबर रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें