फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस भी नहीं डगमगा पा रहा भारतीय हॉकी टीम का हौसला, जमकर हो रही ओलंपिक की तैयारी

Sun, 22 Mar 2020 07:12 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
भारतीय पुरुष हॉकी टीम - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

एक ओर जहां कोरोना वायरस की वजह से पूरी दुनिया मानो थम सी गई है। लोग अपने-अपने घरों से बाहर नहीं निकल रहे तो वहीं दूसरी ओर भारतीय पुरुष और महिला टीमें टोक्यो ओलंपिक की तैयारियों पर ध्यान दे रही हैं। भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के बेंगलुरु स्थित केंद्र में खिलाड़ी और सपॉर्ट स्टाफ सभी एहितयात बरत रहे हैं।

विज्ञापन


हॉकी इंडिया (एचआई) के मुताबिक कैम्पस पूरी तरह से नियमित अभ्यास सत्रों से भरा है और कोई भी बाहरी शख्स केंद्र के अंदर नहीं आ सकता। भारतीय कप्तान मनप्रीत सिंह ने कहा, 'कोरोना ने हमारे अभ्यास सत्र को प्रभावित नहीं किया है। हम लगातार अपने हाथ धो रहे हैं और हमारा तापमान भी लगातार जांचा जा रहा है।'

महिला टीम की कप्तान रानी रामपाल ने कहा है कि उनकी टीम भाग्यशाली है कि अभ्यास कर पा रही है। हर दिन महिला टीम के स्वास्थ की जांच हो रही है और हम सभी जरूरी सावधानियां बरत रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो पूरे ऑपरेशन में साई के अधिकारी ओलंपिक की तैयारी करने में काफी मदद कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें