फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुमताज के डबल से जूनियर हॉकी टीम ने कनाडा को 2-0 से हराया

Sat, 01 Jun 2019 10:09 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
national women hockey
विज्ञापन

भारतीय जूनियर महिला टीम ने चार देशों के अंडर-21 अंतरराष्ट्रीय हॉकी टूर्नामेंट में कनाडा को 2-0 से हरा दिया। भारत के लिए दोनों गोल मुमताज (24वें, 37वें मिनट) ने किए, जबकि गोलकीपर बिचू देवी ने कई बेहतरीन बचाव कर टीम की जीत सुनिश्चित की।

विज्ञापन


भारतीय टीम ने अच्छी शुरुआत की और कनाडा की रक्षापंक्ति पर दबाव बनाए रखा। टीम ने पहले क्वार्टर में पेनाल्टी स्ट्रोक हासिल किया लेकिन गगनदीप के प्रयास को कनाडा की गोलकीपर ने विफल कर दिया। कनाडाई गोलकीपर ने इसके बाद एक और पेनाल्टी को गोल पोस्ट में जाने से रोक कर भारत को खाता नहीं खोलने दिया।

दूसरे क्वार्टर में कनाडा की टीम ज्यादा आक्रामक रही और टीम ने पनेाल्टी कॉर्नर हासिल किया लेकिन बिचू ने गोल को रोक दिया। मुमताज ने हालांकि 24वें मिनट में भारत का खाता खोला। उन्होंने 37वें मिनट में एक और गोल कर भारत की बढ़त को दोगुना कर दिया। इसके बाद कनाडा ने कई प्रयास किए लेकिन बिचू ने उनकी हर कोशिश को नाकाम कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें