फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hockey team: ऑस्ट्रेलिया दौरे पर कमजोरी से पार पाना चाहेगी महिला जूनियर हॉकी टीम, पांच मैचों की खेलेगी सीरीज

Thu, 25 Sep 2025 04:14 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कैनबरा

सार

भारतीय टीम 26 सितंबर से दो अक्तूबर के बीच कैनबरा में पांच मैचों की सीरीज खेलेगी। पहले तीन मैच 26, 27 और 29 सितंबर को ऑस्ट्रेलियाई जूनियर महिला टीम के खिलाफ खेले जाएंगे, जबकि आखिरी दो मैच 30 सितंबर और दो अक्तूबर को ऑस्ट्रेलिया के हॉकी वन लीग क्लब कैनबरा चिल के खिलाफ होंगे।
विज्ञापन
हॉकी - फोटो : Adobe stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम आगामी एफआईएच हॉकी महिला जूनियर विश्व कप से पहले शुक्रवार से शुरू हो रहे पांच मैचों के ऑस्ट्रेलिया दौरे पर अपनी कमजोरियों से पार पाना चाहेगी। भारतीय टीम 26 सितंबर से दो अक्तूबर के बीच कैनबरा में पांच मैचों की सीरीज खेलेगी।
विज्ञापन

 
पहले तीन मैच 26, 27 और 29 सितंबर को ऑस्ट्रेलियाई जूनियर महिला टीम के खिलाफ खेले जाएंगे, जबकि आखिरी दो मैच 30 सितंबर और दो अक्तूबर को ऑस्ट्रेलिया के हॉकी वन लीग क्लब कैनबरा चिल के खिलाफ होंगे। महिला जूनियर विश्व कप दिसंबर में चिली के सैंटियागो में खेला जाएगा।

भारतीय टीम ने जून में यूरोप दौरे पर बेल्जियम, आस्ट्रेलिया और नीदरलैंड के खिलाफ पांच मैच खेले थे। इसमें भारत ने लगातार तीन मैच में बेल्जियम को हराया, जबकि ऑस्ट्रेलिया पर भी जीत दर्ज की। नीदरलैंड ने हालांकि उसे शूटआउट में हराया। कोच तुषार खांडेकर ने कहा, पिछले दौरे के बाद हमने कुछ पहलुओं पर काम किया है और एक टीम के रूप में प्रदर्शन काफी बेहतर हुआ है। उम्मीद है कि आगामी पांच मैचों में हम दिखा सकेंगे कि हमने क्या सीखा है और कितनी मेहनत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें