फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यूजीलैंड से पिछड़ने के बाद जीती जूनियर महिला हॉकी टीम, मेजबान टीम को 4-1 से हराया

Sun, 08 Dec 2019 09:34 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
भारतीय जूनियर महिला - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

शर्मिला देवी के दो गोल की मदद से भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम ने तीन देशों के टूर्नामेंट में अपने तीसरे मैच में न्यूजीलैंड को 4-1 से हराया। न्यूजीलैंड के लिए ओलिविया शेनोन ने चौथे मिनट में ही गोल दाग दिया। शर्मिला ने 12वें और 43वें मिनट में गोल किया जबकि ब्यूटी डुंगडुंग ने 27वें और लालरिंडिकी ने 48वें मिनट में गोल दागे। भारत ने चौथे ही मिनट में पेनल्टी कार्नर गंवाया जिस पर न्यूजीलैंड के लिए ओलिविया ने गोल दागा।

विज्ञापन


भारत ने पहले ही क्वार्टर में वापसी की और शर्मिला के गोल के दम पर बराबरी कर ली। दूसरे क्वार्टर में दोनों टीमों को कई मौके मिले लेकिन कोई भुना नहीं सका। भारत ने 27वें मिनट में पेनल्टी कार्नर पर गोल किया । भारतीय फारवर्ड ब्यूटी ने यह गोल दागकर टीम को बढत दिलाई । उधर भारत की बिचू देवी खारिबम ने कीवी हमलों को नाकाम कर दिया।

तीसरे क्वार्टर में भारत के लिए शर्मिला ने दूसरा गोल किया और 48वें मिनट में मिले पेनल्टी कार्नर को गोल में बदलकर भारत ने बढ़त 4-1 की कर ली जो अंत तक कायम रही। अब भारतीय टीम रविवार को आस्ट्रेलिया से चौथा और आखिरी मैच खेलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें