भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए सुल्तान जोहोर कप में अपना दूसरा मुकाबला भी जीत लिया। शनिवार को मलयेशिया को हराने के बाद टीम ने रविवार को भी जीत का अभियान जारी रखा और न्यूजीलैंड पर 8-2 से बड़ी जीत दर्ज कर ली। टूर्नामेंट में भारतीय जूनियर हाकी टीम की यह लगातार दूसरी जीत है।
राउंड रोबिन टूर्नामेंट में उसका अगला मुकाबला मंगलवार को जापान से होगा। भारतीय टीम ने शुरू से ही आक्राम रवैया अपनाया और कीवी टीम को मैच में वापसी का कोई मौका नहीं दिया।
भारत की तरफ से संजय ने 17वें और 22वें गोल किये। उनके अलावा दिलप्रीत सिंह, शैलानंद लाखड़ा, मनदीप मोर, सुमन बेक, प्रताप लाकड़ा और सुदीप चिरमाको ने भी गोल दागे। न्यूजीलैंड की तरफ से दोनों गोल डायलन थामस ने किये।