भारतीय जूनियर पुरुष हॉकी टीम ने जोहोर कप में शानदार आगाज किया है। दो गोल खाने के बाद जबरदस्त वापसी करते हुए टीम ने मलयेशिया को 4-2 से शिकस्त दी।
विज्ञापन
शनिवार को यहां नौवें सुल्तान जोहोर कप के पहले मैच में भारतीय जूनियर टीम की शुरुआत कमजोर रही और मलयेशिया ने आक्रामक शुरुआत करते हुए लगातार दो गोल किए। हालांकि भारतीय टीम ने उसके बाद दमदार वापसी करते हुए दूसरे क्वार्टर में चार गोल कर मैच जीत लिया।