फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंडर-23 हॉकी टूर्नामेंट: भारत की जूनियर महिला हॉकी टीम ने लगाई जीत की हैट्रिक

Wed, 18 Jul 2018 10:47 PM IST
सत्येन्द्र पाल सिंह, अमर उजाला
विज्ञापन
हॉकी
विज्ञापन

संगीता कुमारी और सलीमा टेटे के एक-एक गोल की बदौलत भारत की जूनियर महिला टीम ने एंटवर्प (बेल्जियम) में खेले जा रहे छह देशों के अंडर-23 हॉकी टूर्नामेंट में बेल्जियम को 2-0 से हराकर लगातार तीसरी जीत दर्ज की। 

विज्ञापन


गोरखपुर की प्रीति दुबे की अगुवाई वाली भारत की जूनियर महिला टीम ने आयरलैंड को 4-1 से हरा कर आगाज करने के बाद ब्रिटेन को 1-0 से हराया था। हॉकी इंडिया के मुताबिक शुरू के दो क्वॉर्टर के गोलरहित रहने के बाद संगीता ने तीसरे क्वॉर्टर के छठे मिनट में गोल कर टीम का खाता खोला और छह मिनट बाद सलीमा टेटे ने गोल कर भारत की जूनियर टीम को 2-0 से आगे कर उसकी जीत तय कर दी। 

मोहम्मद उमर के दूसरे क्वॉर्टर के आखिरी मिनट में दागे गोल की बदौलत भारत की जूनियर पुरुष टीम ने एंटवर्प में पांच देशों के अडंर-23 हॉकी टूर्नामेंट में मेजबान बेल्जियम से अपना मैच एक-एक गोल से ड्रॉ खेला। साइरिल फ्राइंग के तीसरे क्वॉर्टर के चौथे मिनट में दागे गोल से बेल्जियम की जूनियर टीम ने एक-एक गोल की बराबरी पा ली।
विज्ञापन


भारत की जूनियर पुरुष टीम का यह तीसरा राउंड रॉबिन मैच था। भारत की पुरुष टीम भी आयरलैंड को 5-0 से हराने के बाद ब्रिटेन से 1-3 से हार गई थी। चौथे और आखिरी क्वॉर्टर में दोनों ने जीत के लिए पूरी ताकत झोंक दी, लेकिन और गोल नहीं कर पाई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें