फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाओं को परखने का अच्छा मौका : हरमनप्रीत 

Thu, 15 Aug 2019 04:39 AM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला

सार

-भारतीय हॉकी कप्तान बोले, दुनिया की किसी भी टीम को हरा सकते हैं हम 
-शनिवार से शुरू होने वाले ओलंपिक टेस्ट इवेंट के लिए टीम पूरी तरह से तैयार 
विज्ञापन
हरमनप्रीत - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ओलंपिक टेस्ट इवेंट से पहले आत्मविश्वास से लवरेज भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान रानी रामपाल और पुरुष टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने कहा कि उनकी टीम ऊंची रैंकिंग वाली प्रतिद्वंद्वी से भयभीत नहीं होती हैं। हम दुनिया की किसी भी टीम को हराने की कूव्वत रखते हैं। ओलंपिक टेस्ट टूर्नामेंट शनिवार को ओई हॉकी स्टेडियम में शुरू होगा। इसमें भारत की दोनों टीमें खेलेंगी। 

विज्ञापन


हरमनप्रीत ने कहा, ‘हमारे पास मलयेशिया, जापान और न्यूजीलैंड के खिलाफ युवा खिलाड़ियों को परखने का मौका है। ये अच्छी टीमें हैं और हम अपने मुख्य कोच के हिसाब से अच्छी तरह सामंजस्य बिठा रहे हैं। यह हमारे लिए अच्छा टूर्नामेंट होगा। हम अच्छी तरह तैयार हैं और हर मैच को जीतने के इरादे से उतरेंगे। कप्तानी बड़ी जिम्मेदारी है और मैं टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन करने के लिए तैयार हूं।’ दोनों टीमें एफआईएच ओलंपिक क्वालिफायर की तैयारियों में जुटी हैं जो नंवबर में होंगे। एफआईएच ओलंपिक क्वालिफायर का विजेता 2020 टोक्यो ओलंपिक का टिकट कटा लेगा। दुनिया की पांचवें नंबर की पुरुष टीम ओलंपिक टेस्ट इवेंट में शीर्ष रैंकिंग की टीम है। उसकी भिड़ंत आठवें नंबर की न्यूजीलैंड, 12वें नंबर की मलयेशिया और 16वें नंबर की जापान से होगी। 

हम कठिन चुनौती को तैयार : रानी 
दुनिया की दसवें नंबर की महिला टीम को ऑस्ट्रेलिया (दूसरी रैंकिंग), चीन (11वीं रैंकिंग) और जापान (14वीं रैंकिंग) से कड़ी चुनौती मिलेगी। रानी ने कहा, ‘ओलंपिक टेस्ट इवेंट में हमें अच्छी चुनौती मिलेगी लेकिन हमें अच्छा करने का भरोसा है। यह कठिन टूर्नामेंट होगा लेकिन हम जानते हैं कि हम दुनिया की किसी भी टीम को हरा सकते हैं। हमने एक इकाई के रूप में अच्छी मेहनत की है और आगामी टूर्नामेंट हमें अच्छी टीमों से खेलने का मौका मुहैया कराएगा।’ भारतीय टीम पहले मैच में शनिवार को मेजबान जापान से भिड़ेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें