गौरतलब है कि मनप्रीत सिंह की कप्तानी में भारत ने पिछले साल एशिया कप जीता था। वहीं टीम के सबसे अनुभवी गोलकीपर
पीआर श्रीजेश का नाम भी इस लिस्ट में मौजूद है। मनप्रीत, चिंगलसाना और पीआर श्रीजेश को इस टीम में रुपिंदर पाल सिंह, हरमनप्रीत सिहं, वरुण कुमार, गुरिंदर सिंह और अमित रोहिदास जैसे खिलाड़ियों का साथ मिलेगा।
भारतीय हॉकी टीम (स्क्वाड्स)
गोलकीपर: पीआर श्रीजेश, सूरज करकेरा
डिफेंडर्स: रुपिंदर पाल सिंह, हरमनप्रीत सिंह, वरुण कुमार, कोथाजीत सिंह कदंगबम, गुरिंदर सिंह, अमित रोहिदास
मिडफील्डर्स: मनप्रीत सिंह (कप्तान), चिंगलसाना सिंह कंगुजम (उप-कप्तान), सुमित, विवेक सागर प्रसाद
फॉर्वर्ड: आकाशदीप सिंह, सुनील वितलाचार्य, गुरजंत सिंह, मनदीप सिंह, ललित कुमार उपाध्याय, दिलप्रीत सिंह