फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुल्तान अजलान शाह कप: टीम इंडिया ने दर्ज की पहली जीत, मलेशिया को रौंदा

Wed, 07 Mar 2018 08:54 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
भारतीय हॉकी टीम
विज्ञापन

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने सुल्तान अजलान शाह हॉकी टूर्नामेंट में आखिरकार पहली जीत दर्ज की। सरदार सिंह के नेतृत्व वाली टीम इंडिया ने बुधवार को मलेशिया को 5-1 से हराया। टूर्नामेंट के 27वें संस्करण में टीम इंडिया ने चौथे मैच में पहली जीत का स्वाद चखा।

विज्ञापन


बता दें कि भारतीय टीम का टूर्नामेंट के शुरुआती तीन मैचों में प्रदर्शन बेहद खराब रहा था। पहले मैच में उसे अर्जेंटीना से शिकस्त झेलनी पड़ी जबकि अगले मुकाबला उसने इंग्लैंड के साथ ड्रॉ खेला। तीसरे मैच में वर्ल्ड नंबर-1 ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को हराया था।

बहरहाल, बुधवार को भारतीय टीम ने अच्छी शुरुआत की। 10वें मिनट में शिलानंद लाकड़ा ने गुरजंत सिंह से मिले पास को मलेशिया के गोल पोस्ट में पहुंचाकर टीम को 1-0 की बढ़त दी। फिर दूसरे क्वार्टर में कोई टीम गोल नहीं कर सकी।
विज्ञापन


तीसरे क्वार्टर में मलेशिया ने जोरदार वापसी की और 33वें मिनट में फैजल के गोल की बदौलत उसने स्कोर 1-1 से बराबर कर लिया। टीम इंडिया ने फिर अपने आक्रमण में तेजी की और 42वें मिनट में गुरजंत सिंह ने पेनल्टी कॉर्नर पर गोल करके टीम को 2-1 की  बढ़त दिलाई।

चौथे क्वार्टर में सुमित कुमार ने शानदार तरीके से मलेशिया के गोलपोस्ट तक पहुंचाया। मैच के 55वें मिनट में रमनदीप ने सुमित से मिले पास को खाली नहीं जाने दिया और गोल कर भारत को 4-1 से आगे कर दिया। दो मिनट बाद गुरजंत ने एक बार फिर पेनल्टी कॉर्नर पर मिले अवसर को भुनाया और टीम को 5-1 से आगे कर दिया। भारतीय टीम का सामना अब 9 मार्च के आयरलैंड से होगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें