फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुल्तान अजलान शाह कप: पहली जीत को तरसी टीम इंडिया, वर्ल्ड नंबर-1 से मिली शिकस्त

Tue, 06 Mar 2018 06:04 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
भारतीय हॉकी टीम
विज्ञापन

भारतीय पुरुष हॉकी टीम का सुल्तान अजलान शाह कप में निराशाजनक प्रदर्शन जारी है। टीम इंडिया को मंगलवार को ऑस्ट्रेलिया के हाथों 2-4 की शिकस्त झेलनी पड़ी। 

विज्ञापन


मलेशिया के इपोह में चल रहे इस टूर्नामेंट में ऑस्ट्रेलिया ने जीत की हैट्रिक लगाई जबकि टीम इंडिया पहली जीत की तलाश में हैं। बता दें कि टीम इंडिया को पहले मैच में ओलंपिक चैंपियन अर्जेंटीना से शिकस्त झेलनी पड़ी थी। इसके बाद उसने इंग्लैंड के खिलाफ 1-1 से मुकाबला ड्रॉ कराया था।

पहले क्वॉर्टर में दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने गेंद को काबू में रखने की जोरदार कोशिशें कीं। ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे क्वार्टर में दबदबा बनाया और नोल्स ने 28वें मिनट में गोल दागकर कंगारू टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। भारतीय टीम को इसी क्वार्टर में पेनल्टी कॉर्नर पर गोल करने का मौका जरूर मिला, लेकिन वह इस मौके को भुना नहीं सका।
विज्ञापन


तीसरे क्वॉर्टर में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने आक्रामक रणनीति अपनाई और शानदार अंदाज में 3 गोल किए। ऐरन जैलेव्स्की ने 35वें मिनट में गोल से बढ़त को दोगुना किया। इसके बाद डेनियल बील (42वें मिनट) और ब्लेक गोवर्स (44वें) ने 2 मिनट के अंदर ही स्कोर 4-0 कर दिया। भारत ने अंतिम क्वार्टर में हमले तेज किए। रमनदीप सिंह ने मैच के 52वें और 53वें मिनट में गोल जरूर दागे, लेकिन यह नाकाफी साबित हुए।
विज्ञापन


बता दें कि ऑस्ट्रेलिया ने अपने पहले मुकाबले में इंग्लैंड को 4-1 से जबकि दूसरे मैच में मलेशिया को 3-1 से मात दी थी। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें