फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत ने बांग्लादेश को 9-1 से दी करारी शिकस्त

Wed, 28 Aug 2013 09:05 PM IST
इपोह/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय हॉकी टीम ने इपोह में चल रहे नौवें एशिया कप हॉकी टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हए आखिरी लीग मैच में बांग्लादेश को 9-1 से करारी शिकस्त दी।
विज्ञापन


भारत के लिए रुपिंदर सिंह पाल ने सर्वाधिक चार जबकि वीआर रघुनाथ ने तीन गोल किए। निथिन थिमैया और मनदीप सिंह ने एक-एक गोल अपने नाम किया।

हालांकि भारतीय टीम पहले ही सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर चुकी है जहां वह शुक्रवार को मेजबान मलयेशिया से भिड़ेंगी। टूर्नामेंट के दूसरे सेमीफाइनल में पाकिस्तान का सामना दक्षिण कोरिया से होगा।

भारत के लिए रुपिंदर सिंह पाल ने खेल के चौथे मिनट में ही पहला गोल दागकर भारत को शुरुआती बढ़त दिलाई। रुपिंदर ने 16 मिनट बाद दूसरा गोल ठोककर टीम की बढ़त दोगुनी कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सात मिनट बाद ही निथिन थिमैया ने अपना पहला अंतरराष्ट्रीय गोल दागकर भारतीय टीम की बढ़त 3-0 कर दी।
रुपिंदर जल्द एक बार फिर आक्रामक हुए और उनकी स्टिक से खुद का तीसरा और टीम के लिए चौथा गोल निकला।

तीन मिनट बाद ही वीआर रघुनाथ ने पेनाल्टी कॉर्नर के जरिए भारत के लिए पांचवां गोल किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें