फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hockey Awards: भारत के पीआर श्रीजेश और सविता पूनिया को सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर का अवॉर्ड, बनाए ये रिकॉर्ड्स

Wed, 05 Oct 2022 07:15 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अपने 16 साल के करियर में अब तक श्रीजेश ने भारत के लिए कई मैचों में शानदार प्रदर्शन किए हैं। उन्होंने एफआईएच हॉकी प्रो लीग में सभी 16 मैचों में हिस्सा लिया था। भारत इस टूर्नामेंट तीसरे स्थान पर रहा था।
विज्ञापन
पीआर श्रीजेश और सविता पूनिया - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंटरनेशनल हॉकी फेडरेशन (FIH) ने बुधवार को भारत के दिग्गज हॉकी खिलाड़ी पीआर श्रीजेश को सर्वश्रेष्ठ पुरुष और सविता पुनिया को सर्वश्रेष्ठ महिला गोलकीपर चुना है। इन दोनों को सालभर टीम के लिए उनके शानदार योगदान के लिए अवॉर्ड के लिए चुना गया।
विज्ञापन

16 साल के लंबे करियर में श्रीजेश ने कई मैच जिताए
अपने 16 साल के करियर में अब तक श्रीजेश ने भारत के लिए कई मैचों में शानदार प्रदर्शन किए हैं। उन्होंने एफआईएच हॉकी प्रो लीग में सभी 16 मैचों में हिस्सा लिया था। भारत इस टूर्नामेंट तीसरे स्थान पर रहा था। इसके अलावा श्रीजेश ने 2022 बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में भी सभी छह मैच खेले थे। बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में भारत ने रजत पदक जीता था।

बेल्जियम और नीदरलैंड के गोलकीपर को पीछे छोड़ा
एफआईएच ने श्रीजेश पर एक बयान में कहा- पीआर श्रीजेश ने अपने लंबे करियर में कई मैचों में शानदार प्रदर्शन किया है। 34 साल की उम्र में भी वह टीम इंडिया के लिए शानदार प्रदर्शन करना जारी रख रहे हैं। वोटिंग में श्रीजेश को कुल 39.9 अंक मिले। उनके बाद बेल्जियम के लोइक वैन डोरेन (26.3 अंक) और नीदरलैंड के प्राइमिन ब्लाक (23.2 अंक) रहे। वोट विशेषज्ञों (40%), टीमों (20%), प्रशंसकों (20%) और मीडिया (20%) द्वारा ऑनलाइन डाले गए थे।

T20 World Cup: कोच द्रविड़ ने बताया- क्यों समय से पहले ऑस्ट्रेलिया जा रही है टीम इंडिया, क्या होगा फायदा?

श्रीजेश ने बनाया ये रिकॉर्ड
श्रीजेश लगातार दो बार एफआईएच गोलकीपर ऑफ द ईयर अवॉर्ड जीतने वाले तीसरे खिलाड़ी हैं। इससे पहले डेविड हर्ट (आयरलैंड) ने 2015 और 2016 में लगातार दो बार और विन्सेंट वनाश (बेल्जियम) ने 2017 से 2019 तक लगातार तीन बार यह पुरस्कार जीता था।

श्रीजेश 250 मैच खेलने वाले एकमात्र भारतीय गोलकीपर
इस सीजन श्रीजेश ने 250 अंतर्राष्ट्रीय मैच भी पूरे किए। यह उपलब्धि हासिल करने वाले वह आठवें भारतीय और एकमात्र गोलकीपर बन गए। श्रीजेश ने अवॉर्ड जीतने के बाद कहा- इसमें कोई शक नहीं, यह एक विशेष पुरस्कार है क्योंकि हॉकी फैन्स हमें वोट दे रहे हैं। यह मेरे लिए एक बड़ा सम्मान है और कड़ी मेहनत का नतीजा है। श्रीजेश फिलहाल बेंगलुरु के स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया सेंटर में अपने साथियों के साथ हैं। वह आगामी एफआईएच हॉकी प्रो लीग के लिए तैयारी कर रहे हैं।

IND vs SA 3rd T20 Photos: सिराज की बचकानी गलती पर कप्तान रोहित ने जोड़ लिए हाथ, दीपक ने छोड़ा मांकडिंग का मौका

अवॉर्ड जीतने के बाद श्रीजेश ने क्या कहा?
श्रीजेश ने कहा- चाहे आप अपने करियर के किसी भी चरण में हों, अवॉर्ड जीतना हमेशा हिम्मत बढ़ाने वाला होता है। यह पुरस्कार निश्चित रूप से मुझे और अधिक सुधार करने और एक महत्वपूर्ण साल में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करेगा। हमें अगले साल भुवनेश्वर और राउरकेल में एफआईएच हॉकी पुरुष विश्व कप भी खेलना है।

सविता ने बनाया ये रिकॉर्ड
वहीं, 32 वर्षीय सविता 37.6 अंकों के साथ वोटिंग में शीर्ष पर रहीं। अर्जेंटीना की दिग्गज बेलेन सुसी ने 26.4 के साथ दूसरे और ऑस्ट्रेलिया की दिग्गज जोसेलिन बार्टम (16 अंक) के साथ तीसरे स्थान पर रहीं। सविता 2014 में पुरस्कार की स्थापना के बाद से लगातार सालों तक गोलकीपर ऑफ द ईयर (महिला) जीतने वाली केवल तीसरी एथलीट हैं।

ICC POTM: आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट हुए भारत के ये तीन स्टार, इन खिलाड़ियों से है टक्कर

अवॉर्ड जीतने के बाद सविता ने क्या कहा?
गुजरात में नेशनल गेम्स में हरियाणा के लिए खेल रहीं सविता ने कहा- यह निश्चित रूप से चौंका देने वाला है, लेकिन मैं बहुत खुश हूं। मुझे यकीन है कि कई भारतीय हॉकी प्रशंसकों ने हमें वोट दिया है और मैं उनमें से हर एक को धन्यवाद देती हूं। सविता ने एफआईएच हॉकी प्रो लीग 2021-22 में अपने पहले सीजन में भारत का नेतृत्व किया था और मेडल जीतने में मदद की थी। उन्होंने इस लीग में 14 मैचों में 57 सेव्स किए थे।

महिला विश्व कप में भी सविता का शानदार प्रदर्शन
एफआईएच हॉकी महिला विश्व कप में उनकी फॉर्म में और सुधार हुआ। सवित ने कुछ अविश्वसनीय गोल बचाए। सविता के दम पर भारत ने पिछली बार के स्वर्ण पदक विजेता इंग्लैंड को पूल चरणों में ड्रॉ पर रोक दिया था। इसके बाद स्पेन के खिलाफ क्रॉस-ओवर मैच में भी उनका प्रदर्शन शानदार रहा था। इस मैच में उन्होंने सात गोल बचाए।

IND vs SA 3rd T20 Analysis: घटिया फील्डिंग और खराब शॉट चयन ने भारत को हराया, रोहित की कप्तानी भी फ्लॉप

बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का नेतृत्व किया
सविता ने इसके बाद बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में टीम को कांस्य पदक जीतने में मदद की। इस तरह भारत ने इन खेलों में 16 साल के पोडियम फिनिश के सूखे को समाप्त किया। न्यूजीलैंड के खिलाफ कांस्य पदक मैच में उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया। शूटआउट में उन्होंने शानदार बचाव किए और भारत को पदक जीतने में मदद की।

विज्ञापन

मुमताज को मिला था राइजिंग स्टार ऑफ द ईयर अवॉर्ड
इस साल की शुरुआत में दक्षिण अफ्रीका में जूनियर विश्व कप में  शानदार प्रदर्शन के लिए भारत की फॉरवर्ड मुमताज खान को मंगलवार को एफआईएच महिला राइजिंग स्टार ऑफ द ईयर चुना गया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें