फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेल रत्न पाने वालीं पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनीं रानी, कहा- समान मौके के कारण अच्छा प्रदर्शन किया

Sat, 29 Aug 2020 05:48 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
रानी रामपाल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

रानी रामपाल, राजीव गांधी खेल खेल रत्न से सम्मानित होने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी हैं। पुरूषों में उनसे पहले धनराज पिल्लै और सरदार सिंह को इस अवॉर्ड से सम्मानित किया जा चुका है। इस सर्वोच्च सम्मान के बाद भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान रानी रामपाल का मानना है कि पुरूषों की टीम के समान मौकें मिलने से महिला हॉकी टीम के पिछले एक दशक के प्रदर्शन में सुधार हुआ है।

विज्ञापन






राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शनिवार को खेल दिवस के मौके पर रानी के अलावा मरियप्पन थांगवेलु (पैरा एथलीट), मनिका बत्रा (टेबल टेनिस) को देश के सबसे बड़े खेल पुरस्कारों से सम्मानिम किया, इसके दो और विजेता रोहित शर्मा (क्रिकेट) और विनेश फोगाट (कुश्ती) इस ऑनलाइन समारोह में शामिल नहीं हो सके।





रानी ने कहा, 'जहां से मैंने शुरू किया था वहां कि तुलना में महिला हॉकी में अच्छे के लिए कई चीजें बदल गई हैं, जब मैंने खेलना शुरू किया, तो महिलाओं की टीम बहुत कम टूर्नामेंट खेलती थी। हम ज्यादातर राष्ट्रमंडल खेलों और एशियाई खेलों जैसे बड़े टूर्नामेंट में खेलते थे, लेकिन अब स्थिति में काफी बदलाव हुआ है। हॉकी इंडिया और प्रबंधन ने यह सुनिश्चित किया कि हम पूरे साल टूर्नामेंट खेले जिससे पिछले कुछ वर्षों में हमने बेहतर प्रदर्शन किया है और इससे महिला हॉकी को लोकप्रिय बनाने में भी मदद मिली है।'
विज्ञापन




रानी ने कहा, 'पिछले एक सप्ताह से, जब से मेरे नाम की आधिकारिक तौर पर खेल रत्न पुरस्कार के लिए घोषणा की गई है, तब से मैं अपनी यात्रा के बारे में चर्चा कर रही हूं। इससे मुझे लगता है कि महिला हॉकी को पुरुष टीम के बराबर महत्व मिला है। एक महिला खिलाड़ी को सर्वोच्च पुरस्कार मिलने से निश्चित रूप से यह दर्शाता है कि खेल सही दिशा में आगे बढ़ रही है। मैं युवा मामलों और खेल मंत्रालय, भारतीय खेल प्राधिकरण और हॉकी इंडिया को धन्यवाद देता हूं कि उन्होंने हमें अपनी क्षमता दिखाने के अवसर दिए और साथ ही साथ हमारे प्रयासों को मान्यता दी।'



अर्जुन पुरस्कार प्राप्त करने वाले पुरुष हॉकी खिलाड़ी आकाशदीप सिंह ने भी अपनी खुशी का इजहार किया। उन्होंने कहा, 'मैं उन सभी को धन्यवाद देता हूं जो अब तक मेरी यात्रा का हिस्सा रहे हैं। मैं अपने देश के लिए इस खेल के कुछ सबसे महान खिलाड़ियों के साथ खेलने के लिए बहुत भाग्यशाली रहा हूं।'



हॉकी इंडिया के कार्यवाहक अध्यक्ष ज्ञानेंद्रो निंगोबम ने सभी पुरस्कार विजेताओं को बधाई दी। उन्होंने कहा, 'हॉकी इंडिया की ओर से, मैं रोमेश पठानिया को द्रोणाचार्य पुरस्कार, रानी को भारत रत्न पुरस्कार जीतने के लिए, आकाशदीप और दीपिका ठाकुर को अर्जुन पुरस्कार जीतने के लिए जीतने के लिए बधाई देता हूं। मैं जूड फेलिक्स को द्रोणाचार्य पुरस्कार और अजीत सिंह को ध्यानचंद जीवन पर्यन्त उपलब्धि पुरस्कार जीतने के लिए भी बधाई देता हूं। भारत में खेल के विकास के प्रति उनका योगदान शानदार रहा है।'
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें