अनुभवी स्ट्राइकर कप्तान रानी रामपाल की अगुवाई वाली एफआईएच रैंकिंग में दसवें स्थान पर काबिज भारतीय टीम को लंदन में महिला हॉकी विश्व कप में पहली जीत की तलाश है। भारतीय टीम पूल बी में गुरुवार को आयरलैंड से भिड़ेगी। दुनिया की दूसरे नंबर की टीम मेजबान इंग्लैंड के खिलाफ शनिवार को जीत के करीब पहुंचने के बावजूद आखिरी क्षणों की गलती के चलते भारत को एक-एक से ड्रॉ से मजबूर होकर अंक बांटने पड़े थे। एफआईएच रैंकिंग में दुनिया की 16 वें नंबर की टीम आयरलैंड की टीम सातवें नंबर की टीम अमेरिका को 3-1 हरा कर उलटफेर कर चुकी है। भारत को बृहस्पतिवार को यदि अपनी पहली जीत की हसरत पूरी करनी है तो आयरलैंड के खिलाफ उसकी रक्षापंक्ति में उपकप्तान गोलरक्षक सविता पूनिया और फुलबैक सुनीता लाकड़ा को एक और मुस्तैद प्रदर्शन करना होगा।
भारत की कप्तान रानी रामपाल ने कहा, 'मैं पहले मैच मेजबान ओलंपिक चैंपियन इंग्लैंड टीम के खिलाफ अपनी टीम के मैच एक-एक से ड्रॉ खेलने से खुश हूं। मैं इसे इस महिला हॉकी विश्व में एक अच्छा आगाज मानती हूं। मैं नहीं मानती कि हम इंग्लैड के खिलाफ पहले मैच में अपने प्रदर्शन से कुछ हैरान हूं क्योंकि हम उसके खिलाफ उससे पहले भी अच्छा प्रदर्शन कर चुके हैं। हमारी टीम का मानना है कि बतौर टीम उससे बेहतर खेल सकती है जैसा कि हम इऌंग्लैड के खिलाफ खेली। हमारी मकसद है मैच दर मैच अपना खेल बेह तर करना है। हमें आयरलैंड पर दबाव बनाए रखने के लिए उसके खिलाफ मैच में बढिय़ा आगाज की जरूरत है। हमारी टीम विश्वास से भरी है और अगली चुनौती के लिए तैयार है। हम शनिवार को भी उसके खिलाफ जीत के लिए उतरे थे पर यह मैच ड्रॉ करा पाए। हमने अपने पहलै मैच के विडियो देखे और हम आयरलैंड के खिलाफ मैच के लिए बेहतर ढंग से तैयार हैं। टीम और पूरे स्पोर्ट स्टाफ ने मैच के बाद अपने प्रदर्शन पर चर्चा की। हमने इंग्लैंड के खिलाफ खाए गोल और इस बाबत की चर्चा की हम कैसे यह गोल खाने से कैसे बच सकते थे। हमने आयरलैंड के अमेरिका के खिलाफ मैच के भी विडियो देखे हैं।'
भारत को गुरुवार को आयरलैंड को हरा कर पूल बी में अपनी पहली जीत की हसरत पूरी करनी है तो उसकी रक्षापंक्ति में खासतौर पर दीपग्रेस एक्का और दीपिका ठाकुर को अपनी डी के बाहर ही आयरलैंड की फॉरवर्ड को रोकना होगा। गोलरक्षक सविता पूनिया के लिए आयरलैंड की स्ट्राइकर डियाड्री डयूक और एना फ्लानगेन के हमलों और पेनल्टी कॉर्नर शिर्ले मैके के हमलों से भारत के किले को महफूज रखने के लिए पूरी तरह चौकस रहना होगा। भारत की मध्यपंक्ति में इंग्लैंड के खिलाफ पहले मैच में एकमात्र गोल करने वाली नेहा गोयल निकी प्रधान, नमिता टोपो, उदिता , लीलिमा मिंज को ज्यादा सूझबूझ से 'स्ट्रक्चर' में खेलते हुए गेंद को बराबर आगे स्ट्राइकर कप्तान रानी रामपाल और वंदना कटारिया के लिए बढ़ानी होगी। रानी और वंदन को आगे बढ़ कर गोल करने की कोशिश के साथ बराबर पेनल्टी कॉर्नर बनाने की कोशिश करनी होगी। दरअसल इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ करीब डेढ़ दर्जन पेनल्टी कॉर्नर हासिल किए लेकिन जिस लिली के नौंवे पेनल्टी कॉर्नर पर इनडायरेक्ट गोल से मैच ड्रॉ करा पाया था।
भारत की कप्तान रानी रामपाल ने कहा, 'आयरलैंड को उनकी जीत और अमेरिका के खिलाफ मैच में आखिर तक मजबूत चौकसी के लिए सलाम। हमें अपने पहले मैच के बाद आयरलैंड के खिलाफ मैच के बीच जो तीन दिन का आराम मिला उसमें हमारी टीम ने आपस में दो टीम बनाकर मैच खेले और अलग-अलग ढंग से गोल करने और लय बनाए रखने की कोशिश की।