फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pro League: भारतीय महिला हॉकी टीम का निराशाजनक प्रदर्शन जारी, प्रो लीग में बेल्जियम के खिलाफ मिली करारी हार

Sat, 21 Jun 2025 09:09 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दीपिका (छठे मिनट) ने भारत को बढ़त दिलाई, लेकिन मध्यांतर के बाद बेल्जियम की टीम पूरी तरह हावी रही और हेलेन ब्रेसेर (37वें और 55वें), लूसी ब्रेन (41वें मिनट), एंब्रे बेलेंगहीन (54वें मिनट) और चार्लोट एंगलबर्ग (58वें मिनट) के गोल की बदौलत आसान जीत दर्ज करने में सफल रही।
विज्ञापन
भारतीय महिला हॉकी टीम - फोटो : Hockey India
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय महिला हॉकी टीम का एफआईएच प्रो लीग में निराशाजनक प्रदर्शन जारी रहा और उसे लगातार पांचवीं हार का सामना करना पड़ा। भारतीय टीम को बेल्जियम के खिलाफ 1-5 की करारी हार का सामना करना पड़ा। टीम ने इससे पहले लंदन में ऑस्ट्रेलिया और अर्जेन्टीना के खिलाफ दो-दो मैच गंवाए। बेल्जियम ने आक्रामक शुरुआत की और भारतीय सर्कल में बार-बार हमले करके शुरुआती दबदबा बनाया लेकिन मेहमान टीम ने अच्छा बचाव किया।
विज्ञापन


दीपिका (छठे मिनट) ने भारत को बढ़त दिलाई, लेकिन मध्यांतर के बाद बेल्जियम की टीम पूरी तरह हावी रही और हेलेन ब्रेसेर (37वें और 55वें), लूसी ब्रेन (41वें मिनट), एंब्रे बेलेंगहीन (54वें मिनट) और चार्लोट एंगलबर्ग (58वें मिनट) के गोल की बदौलत आसान जीत दर्ज करने में सफल रही। मेजबान टीम को पेनल्टी कॉर्नर पर मैच का पहला गोल करने का मौका मिला लेकिन भारतीय गोलकीपर सविता ने बेहतरीन बचाव किया।

दूसरे हाफ में बेल्जियम की टीम पूरी तरह छाई रही। भारत की रक्षात्मक रुख अपनाने की रणनीति भारी पड़ी। बेल्जियम को 37वें मिनट में लगातार तीन पेनल्टी कॉर्नर मिले जिसमें से अंतिम को हेलेन ने गोल में बदला और अपनी टीम को बराबरी दिलाई। एंब्रे, हेलेन और चार्लोट ने इसके बाद पेनल्टी कॉर्नर पर गोल दागकर बेल्जियम की 5-1 से जीत सुनिश्चित की। भारतीय टीम रविवार को बेल्जियम से दोबारा भिड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें