फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय हॉकी टीम का विजय अभियान जारी: मलयेशिया को हराकर दर्ज की लगातार चौथी जीत, कप्तान हरमनप्रीत की हैट्रिक

Sun, 01 Nov 2026 09:18 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जालंधर

सार

भारत ने एशियन चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी टूर्नामेंट में लगातार चौथी जीत दर्ज करते हुए मलयेशिया को 4-2 से हराया। दोनों टीमें पहले ही सेमीफाइनल में जगह बना चुकी हैं। 

विज्ञापन
भारतीय हॉकी टीम - फोटो : @TheHockeyIndia
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय हॉकी टीम ने एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए रविवार को मलयेशिया को 4-2 से हरा दिया। पांच बार की चैंपियन भारतीय टीम की इस जीत के हीरो कप्तान हरमनप्रीत सिंह रहे, जिन्होंने शानदार हैट्रिक लगाई। इसके साथ ही भारत ने टूर्नामेंट में लगातार चौथी जीत दर्ज की। भारत की ओर से कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने तीसरे, 33वें और 58वें मिनट में गोल किए। वहीं, सुखजीत सिंह ने 43वें मिनट में मैदानी गोल दागकर टीम की जीत में अहम योगदान दिया। मलयेशिया की ओर से अखिमुल्लाह अनुआर (25वें मिनट) और शेलो सिल्वरियस (60वें मिनट) ने गोल किए।
विज्ञापन


Trending Videos

पहले हाफ में भारत और मलयेशिया 1-1 की बराबरी पर
मैच की शुरुआत से ही भारतीय टीम आक्रामक नजर आई। कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने तीसरे मिनट में मिले पेनल्टी कॉर्नर को शानदार ड्रैग फ्लिक के जरिए गोल में बदलकर भारत को 1-0 की बढ़त दिला दी। इसके बाद भारतीय खिलाड़ियों ने मलयेशिया के डिफेंस पर लगातार दबाव बनाया, लेकिन कई अच्छे मौकों के बावजूद गोल करने में सफल नहीं हो सके। दूसरे क्वार्टर में मलयेशिया ने वापसी की कोशिश की और लगातार पेनल्टी कॉर्नर हासिल किए। हालांकि भारतीय डिफेंस ने इन हमलों को नाकाम कर दिया। 24वें मिनट में मलयेशिया को लगातार तीन पेनल्टी कॉर्नर मिले, लेकिन भारतीय रक्षापंक्ति ने मजबूती से मुकाबला किया। हालांकि 25वें मिनट में अखिमुल्लाह अनुआर ने फील्ड गोल करके स्कोर 1-1 कर दिया। हाफ टाइम तक दोनों टीमें बराबरी पर थीं।

भारतीय हॉकी टीम - फोटो : ANI
तीसरे क्वार्टर में भारत ने बनाई बढ़त
तीसरे क्वार्टर में भारतीय टीम ने आक्रामक खेल दिखाया। 33वें मिनट में भारत को पेनल्टी कॉर्नर मिला, जिसे हरमनप्रीत सिंह ने एक बार फिर शानदार ड्रैग फ्लिक से गोल में बदल दिया। इससे भारत ने 2-1 की बढ़त हासिल कर ली। इसके बाद 43वें मिनट में सुखजीत सिंह ने मैदानी गोल करके भारत की बढ़त 3-1 कर दी। इस गोल की शुरुआत उपकप्तान हार्दिक सिंह ने की। उन्होंने मिडफील्ड में गेंद पर कब्जा जमाने के बाद सुखजीत को पास दिया, जिसे उन्होंने बेहतरीन टॉमहॉक शॉट के जरिए गोल में पहुंचा दिया।

आखिरी मिनटों में हरमनप्रीत ने पूरी की हैट्रिक
मैच के अंतिम पलों में भारत को छठा पेनल्टी कॉर्नर मिला। हरमनप्रीत के गोल की ओर बढ़ते फ्लिक को मलयेशियाई डिफेंडर के शरीर से टकराने के कारण भारत को पेनल्टी स्ट्रोक मिला। 58वें मिनट में हरमनप्रीत ने इसे गोल में बदलकर अपनी हैट्रिक पूरी की और भारत को 4-1 से आगे कर दिया। मैच के अंतिम मिनट में मलयेशिया के शेलो सिल्वरियस ने मैदानी गोल करके स्कोर 4-2 कर दिया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। भारत ने मुकाबला अपने नाम कर लिया।
 
विज्ञापन

हरमनप्रीत सिंह - फोटो : Hockey India
सेमीफाइनल में पहुंच चुकी हैं दोनों टीमें
इस जीत के साथ भारत ने टूर्नामेंट में बांग्लादेश, चीन और जापान के बाद मलेशिया को भी हरा दिया। भारत ने अपने शुरुआती मुकाबले में बांग्लादेश को 13-0, चीन को 5-2 और जापान को 4-1 से शिकस्त दी थी। छह टीमों के इस टूर्नामेंट में भारत और मलेशिया के अलावा दक्षिण कोरिया और जापान भी सेमीफाइनल में जगह बना चुके हैं। भारत सोमवार को राउंड रॉबिन चरण के अपने आखिरी मुकाबले में दक्षिण कोरिया से भिड़ेगा, जबकि मलयेशिया का सामना जापान से होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें