फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs ARG: अर्जेंटीना ने 5-3 के अंतर से जीता मुकाबला, भारतीय पुरुष हॉकी टीम सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर

Mon, 24 Aug 2026 08:00 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एम्सटलवीन (नीदरलैंड)

सार

India vs Argentia Hockey World Cup: भारतीय पुरुष हॉकी टीम को एफआईएच विश्व कप के मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है। दूसरे दौर में भारत की यह लगातार दूसरी हार है और इसके साथ ही सेमीफाइनल में पहुंचने की उसकी उम्मीदें खत्म हो गई है।
विज्ञापन
हॉकी विश्व कप - फोटो : Hockey India
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय पुरुष हॉकी टीम को विश्व कप के मुकाबले में अर्जेंटीना के खिलाफ 3-5 से हार का सामना करना पड़ा। सेमीफाइनल की दौड़ में बने रहने के लिए भारतीय टीम को हर हाल में बड़ी जीत दर्ज करनी थी, लेकिन टीम ये मैच हार गई। अब भारत सेमीफाइनल में नहीं पहुंच सकता। इस मैच में भारत की डिफेंस की कमजोरी साफ नजर आई, जबकि अर्जेंटीना ने पूरे मैच के दौरान दबदबा बनाए रखा।
विज्ञापन

मैच में किस तरह हुए गोल
  • पहले मिनट में अर्जेंटीना के जोआक्वीन टोस्कानी ने मैदानी गोल किया।
  • सातवें मिनट में अर्जेंटीना के डेल्ला टोरे ने पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदला।
  • 10वें मिनट में भारत के सुखजीत ने मैदानी गोल दागा।
  • अर्जेंटीना के लिए फिर 33वें मिनट में डोमेने ने मैदानी गोल किया।
  • 45वें मिनट में डोमेने ने पेनल्टी स्ट्रोक को गोल में बदला। 
  • इसके बाद 53वें मिनट में लोकस टोस्कानी ने मैदानी गोल किया।
  • 58वें मिनट में भारत के सुखजीत ने मैदानी गोल दागा। 
  • इसके एक मिनट बाद 59वें मिनट में हार्दिक ने पेनल्टी स्ट्रोक का फायदा उठाते हुए गोल दागा।

भारत ग्रुप में सबसे नीचे
दूसरे दौर में भारत पूल ई में फिलहाल सबसे नीचे है क्योंकि उसे इंग्लैंड और नीदरलैंड के खिलाफ भी हार का सामना करना पड़ा था। भारतीय टीम गोल गणना में पहले से ही पीछे थी और उसे अर्जेंटीना के खिलाफ हर हाल में बड़ी जीत दर्ज करनी थी। लेकिन भारतीय टीम ऐसा नहीं कर सकी। अर्जेंटीना के लिए यह प्रदर्शन संतोषजनक है क्योंकि अब वह ग्रुप में दूसरे स्थान पर आ गई है। अर्जेंटीना को प्रार्थना करनी होगी कि नीदरलैंड की टीम इंग्लैंड को हरा दे। 

पहले क्वार्टर में अर्जेंटीना का दबदबा
अर्टेंजीना ने इस मुकाबले में शुरुआत में दबाव बनाया। अर्जेंटीना ने 40 सेकेंड के अंदर बढ़त हासिल की। टोस्कानी ने गोल कर अर्जेंटीना को 1-0 की बढ़त दिलाई। अर्जेंटीना को इस दौरान एक पेनल्टी कॉर्नर मिला, लेकिन गोलकीपर मोहित ने गोल होने से बचाया। अर्जेंटीना यही नहीं रुकी और भारत पर दबाव बनाना जारी रखा। अर्जेंटीना पहले क्वार्टर में फिर दूसरा गोल दागा। हालांकि, सुखजीत सिंह ने भी गोल कर अर्जेंटीना की बढ़त कम करने की कोशिश की। पहले क्वार्टर में अर्जेंटीना 2-1 से आगे रहा। 

पहले हाफ तक आगे अर्जेंटीना
भारत और अर्जेंटीना के बीच इस मैच में दूसरे क्वार्टर में एक भी गोल नहीं हुआ। पहले हाफ तक अर्जेंटीना ने बढ़त बनाई। अर्जेंटीना के लिए पहले मिनट में टोस्कानी ने मैदानी गोल किया, जबकि सातवें मिनट में डेल्ला टोरे ने पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदला। फिर भारत की ओर से सुखजीत ने 10वें मिनट में मैदानी गोल किया। तीनों गोल पहले क्वार्टर में आए। 

तीसरे क्वार्टर में अर्जेंटीना ने दागे दो गोल
33वें मिनट में अर्जेंटीना ने एक और गोल दागा और स्कोर 3-1 कर दिया। अर्जेंटीना की टीम ने तीसरे क्वार्टर में एक और गोल दागा और 4-1 की बढ़त हासिल कर ली। इस तरह भारतीय खिलाड़ियों ने कई गलतियां की और उनका डिफेंस कमजोर नजर आया। साफ दिख रहा था कि भारतीय खिलाड़ी दबाव में है और अर्जेंटीना ने इसका पूरा फायदा उठाया।

आखिरी क्वार्टर में भारत ने की वापसी की कोशिश
भारत ने आखिरी क्वार्टर में वापसी की कोशिश की, लेकिन यह जीत दिलाने के लिए काफी नहीं रहा। चौथे क्वार्टर में पहले अर्जेंटीना के लोकस टोस्कानी ने 53वें मिनट में गोल किया। इसके बाद सुखजीत ने 58वें मिनट में मैदानी गोल दागा और फिर इसके एक मिनट बाद ही 59वें मिनट में हार्दिक ने पेनल्टी स्ट्रोक से गोल किया। 
विज्ञापन

भारत की स्टार्टिंग प्लेइंग-11:
मोहित एचएस (गोलकीपर), हरमनप्रीत सिंह (कप्तान), सुखजीत सिंह, जरमनप्रीत सिंह, संजय, हार्दिक सिंह, मनप्रीत सिंह, रजिंदर सिंह, सुमित, शिलानंद लाकड़ा, अभिषेक।
सब: सूरज कारकेरा (गोलकीपर), निलकांत शर्मा, मंदीप सिंह, यशदीप सिवाच, अमित रोहिदास, दिलप्रीत सिंह, आदित्य अर्जुन लालागे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें