फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेल्जियम दौरे के लिए रूपिंदर-ललित की भारतीय टीम में वापसी

Sat, 21 Sep 2019 07:50 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
रुपिंदर पाल सिंह
विज्ञापन

फॉरवर्ड ललित उपाध्याय और ड्रैग फ्लिकर रूपिंदर पाल सिंह की शुक्रवार को 20 सदस्यीय भारतीय पुरुष हॉकी टीम में वापसी हुई जो मनप्रीत सिंह की अगुआई में 26 सितंबर से तीन अक्टूबर तक बेल्जियम दौरे पर जाएगी। भारतीय टीम एक हफ्ते के दौरे पर बेल्जियम के खिलाफ तीन मैच और स्पेन के खिलाफ दो मैच खेलेगी।

विज्ञापन


ललित उपाध्याय ने भुवनेश्वर में पुरुष वर्ल्ड कप खेलने के बाद टीम में वापसी की है, जबकि रूपिंदर ने इस साल के शुरू में ओलिंपिक परीक्षण स्पर्धा में नहीं खेला था। गोलकीपर पीआर श्रीजेश ओलिंपिक टेस्ट प्रतिस्पर्धा में आराम के बाद टीम से जुड़े हैं, जबकि कृष्ण बी पाठक टीम में दूसरे गोलकीपर होंगे।

मुख्य कोच ग्राहम रीड ने कहा, 'बेल्जियम की टीम मजबूत है और अगर हम उनके खिलाफ उनकी सरजमीं पर अच्छा प्रदर्शन करते हैं तो रूस के खिलाफ ओलिंपिक क्वॉलिफायर से पहले टीम के आत्मविश्वास में काफी बढ़ोतरी होगी। हम स्पेन से भी कड़ी चुनौती की उम्मीद कर रहे हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन


भारतीय टीम इस प्रकार है:-
गोलकीपर- पीआर श्रीजेश, कृष्ण बी पाठक
डिफेंडर- हरमप्रीत सिंह (उप कप्तान), सुरेंद्र कुमार, बीरेंद्र लकड़ा, वरूण कुमार, अमित रोहिदास, गुरिंदर सिंह, खादंगबाम कोथाजीत सिंह, रूपिंदर पाल सिंह
मिडफील्डर- मनप्रीत सिंह (कप्तान), हार्दिक सिंह, विवेक सागर प्रसाद, नीलकांत शर्मा
फॉरवर्ड- मंदीप सिंह, एस वी सुनील, ललित कुमार उपाध्याय, रमनदीप सिंह, सिमरनजीत सिंह और आकाशदीप सिंह।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें