फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरमनप्रीत के डबल से भारत की शानदार जीत, स्पेन को 6-1 हराया

Sun, 29 Sep 2019 07:50 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Harmanpreet Singh
विज्ञापन

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए शनिवार को हरमनप्रीत सिंह के दो गोल की मदद से बेल्जियम के अपने दौरे के दूसरे मैच में विश्व में आठवें नंबर की टीम स्पेन को 6-1 से करारी शिकस्त दी। दौरे में भारतीय टीम की लगातार दूसरी जीत है। इससे पहले मेजबान बेल्जियम को 2-0 से हराया था।

विज्ञापन


विश्व में पांचवें नंबर की भारतीय टीम की तरफ से हरमनप्रीत ने 28वें और 32वें मिनट में गोल किए। उनके अलावा मनप्रीत सिंह (24), नीलकांत शर्मा (39), मनदीप सिंह (56) और रूपिंदरपाल सिंह (59) ने एक-एक गोल किया।

भारत ने मैच में आक्रामक शुरुआत की और लगातार हमले करके स्पेन की रक्षापंक्ति को व्यस्त रखा। इसके बावजूद भारतीय टीम पहले क्वार्टर में गोल करने या पेनल्टी कार्नर हासिल नहीं कर पायी। मैच का पहला पेनल्टी कार्नर पहले क्वार्टर के आखिरी क्षणों में स्पेन को मिला था लेकिन गोलकीपर पी आर श्रीजेश ने भारत पर आया खतरा टाल दिया था।
विज्ञापन


भारत ने दूसरे क्वार्टर में अच्छे प्रयास किए लेकिन स्पेन के गोलकीपर क्विको कोर्टेस ने अच्छे बचाव किए। आखिर में 24वें मिनट में कप्तान मनप्रीत सिंह गोल करने में सफल रहे। चार मिनट बाद हरमनप्रीत ने पेनल्टी कार्नर को गोल में बदलकर बढ़त दोगुनी कर दी। स्पेन ने मध्यांतर से पहले गोल दागकर स्कोर 2-1 कर दिया।

तीसरे क्वार्टर में तुरंत ही पेनल्टी कार्नर मिला जिसे हरमनप्रीत ने गोल में बदला। मिडफील्डर नीलकांत ने 39 मिनट में बेहतरीन गोल दागकर तीसरे क्वार्टर की समाप्ति तक स्कोर 4-1 कर दिया।  मनदीप ने 56वें मिनट में टीम की तरफ से पांचवां गोल किया जबकि रूपिंदरपाल सिंह ने आखिरी क्षणों में पेनल्टी कार्नर को गोल में तब्दील किया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें