फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एफआईएच सीरीज फाइनल्सः भारत का विजयी आगाज, पहले मैच में रूस को 10-0 से हराया

Thu, 06 Jun 2019 09:39 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
भारत बनाम रूस - फोटो : hockey india
विज्ञापन

भारत ने गुरुवार को एफआईएच सीरीज फाइनल्स हॉकी टूर्नमेंट के अपने पहले मैच में कमजोर रूस को 10-0 से रौंदकर 2020 ओलिंपिक में क्वॉलिफाइ करने के अभियान की शानदार शुरुआत की। 

विज्ञापन


पूल-ए के इस एकतरफा मुकाबले में ड्रैग फ्लिकर हरमनप्रीत सिंह ने 32वें और 48वें तथा स्ट्राइकर आकाशदीप सिंह ने 41वें और 55वें मिनट में 2-2 गोल दागे। नीलकांत शर्मा ने 13वें, सिमरनजीत सिंह ने 19वें, अमित रोहिदास ने 20वें, वरुण कुमार ने 33वें, गुरसाहिबजीत सिंह ने 38वें और विवेक सागर प्रसाद ने 45वें मिनट में गोल किए। 

भारत ने हालांकि धीमी शुरुआत की, वह भी ऐसी टीम के खिलाफ जो वर्ल्ड रैंकिंग में 22वें स्थान पर काबिज है। पहले हाफ में भारतीय टीम थोड़ी ढीली दिखी और कुछ मौकों पर मूव को गोल में नहीं बदल सकी लेकिन एक बार लय बनाने के बाद उसने लगातार गोल दाग दिए। 
विज्ञापन

 

भारत का शानदार आगाज

विश्व रैंकिंग पर पांचवें स्थान पर काबिज भारत के लिए 13वें मिनट में नीलकांत ने गोल की शुरुआत की। अगले ही सेकंड में नीलकांत को फिर गोल करने का मौका मिला जब रूसी गोलकीपर मरात गाफोरोव ने इसे रोक दिया। 19वें मिनट में भारत ने बढ़त दोगुनी कर दी जब सुमित की रिवर्स हिट के गोलकीपर द्वारा रोके जाने के बाद रीबाउंड पर सिमरनजीत ने गोल कर दिया। 

एक मिनट में भारत को तीसरा पेनल्टी कॉर्नर मिला जब रोहिदास ने 3-0 से बढ़त बनाने में कोई गलती नहीं की। मेजबान को एक और शॉर्ट कॉर्नर मिला लेकिन टीम इसका फायदा नहीं उठा सकी। बाद में भारतीय टीम ने रूस के लचर डिफेंस पर इच्छानुसार गोल दागे। 

हरमनप्रीत और वरुण ने लगातार मिनट में 2 पेनल्टी कॉर्नर को गोल में तब्दील किया जबकि गुरसाहिबजीत और आकाशदीप ने क्रमश: 38वें और 41वें मिनट में 2 फील्ड गोल दागे। युवा प्रसाद ने भी अपना नाम स्कोरशीट में नाम दर्ज कराया जिसके बाद हरमनप्रीत ने पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदला। हूटर बजने से पांच मिनट पहले आकाशदीप ने दूसरा गोल किया। अब पूल के दूसरे मैच में भारतीय टीम पोलैंड से भिड़ेगी।
विज्ञापन

अमेरिका ने दक्षिण अफ्रीका को हरा किया बड़ा उलटफेर

अंतिम क्वार्टर में दस मिनट के भीतर क्रिश्चियन डी एंजिलिस (47वां मिनट) और भारतीय मूल के परमीत पाल सिंह (57वां मिनट) के बेहतरीन गोलों की बदौलत दुनिया की 26 वें नंबर की टीम अमेरिका ने अपने दस पायदान ऊपर दक्षिण अफ्रीका को यहां एफआईएच पुरुष सीरीज फाइनल्स के पूल बी में 2-0 से हराकर बड़ा उलटफेर किया।

दुनिया की 16 वें नंबर की और मेजबान भारत के बाद इस टूर्नामेंट में शिरकत रही दूसरी सबसे ऊंची वरीयता प्राप्त टीम दक्षिण अफ्रीका की हार से इस पूल का पूरा गणित ही दिलचस्प हो गया है। दक्षिण अफ्रीका से ही दरअसल दुनिया की पांचवें नंबर की टीम भारत और एशियाई खेलों की चैंपियन जापान को चुनौती देने की उम्मीद की जा रही थी।

अमेरिका के कोच रटगर वीज ने कहा, ‘हम शुरू के दोनों क्वार्टर में दबाव रहे। दूसरे हाफ और खासतौर पर आखिरी क्वार्टर में हमारे स्ट्राइकर कैपलर, अल्बर्टो मंटिला पाल (परमीत) सिंह ने दोनों छोर से हमले बोल कर दक्षिण अफ्रीका का किला बिखेर दिया। यही हमारी जीत का सबब भी बना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें