फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हॉकी वर्ल्ड लीगः फिजी से होगा भारत का पहला मैच

Wed, 13 Feb 2013 10:47 PM IST
नई दिल्ली/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
यहां के मेजर ध्यान चंद स्टेडियम में 18 से 24 फरवरी तक आयोजित होने वाले हॉकी वर्ल्ड लीग राउंड-2 टूर्नामेंट के पहले मैच में मेजबान भारत का मुकाबला फिजी से होगा। टूर्नामेंट की अन्य टीमें चीन, आयरलैंड, बांग्लादेश और ओमान की हैं। 18 फरवरी को फिजी से भिड़ने के बाद भारत 20 को ओमान, 21 को आयरलैंड, 23 को चीन और 24 फरवरी को बांग्लादेश से भिड़ेगा।
विज्ञापन


महिला वर्ग में भारत का पहला मुकाबला कजाखस्तान से 18 फरवरी को जबकि मलयेशिया से 19, फिजी से 21, जापान से 22 और रूस से 24 फरवरी को होगा। यह टूर्नामेंट 2014 में नीदरलैंड में होने वाले वर्ल्ड कप का क्वालीफाइंग टूर्नामेंट भी है।

भारतीय रेफरी होंगे प्रशिक्षित
हॉकी इंडिया और फेडरेशन आफ इंटरनेशनल हॉकी ने 16 से 22 फरवरी तक एक हाई परफार्मेंस कोचिंग के जरिये संयुक्त रूप से भारतीय रेफरियों को प्रशिक्षित करने का फैसला किया है। यह कार्यक्रम हॉकी वर्ल्ड लीग राउंड-2 का ही हिस्सा है जिसमें एफआईएच के मास्टर कोच तैयब इकराम और एफआईएच के ग्रेड वन कोच सिगफ्रीड आइकमान मुख्य रूप से प्रशिक्षण देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें