फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खिताब का बचाव करने उतरेगा भारत

Wed, 19 Dec 2012 11:47 PM IST
दोहा/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
आस्ट्रेलिया में हाल में हुई एफआईएच चैंपियंस ट्रॉफी में सेमीफाइनल तक का सफर तय करने वाली भारतीय हॉकी टीम बृहस्पतिवार को यहां एशियाई हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी में चीन के खिलाफ अपने खिताब बचाओ अभियान की शुरुआत करेगी। भारत ने पिछले साल चीन में हुए टूर्नामेंट के पहले संस्करण में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को पेनल्टी शूटआउट में 4-2 से हराकर खिताब जीता था। टूर्नामेंट में एशिया की छह टीमें भारत, पाकिस्तान, चीन, जापान, मलयेशिया और ओमान हिस्सा ले रही हैं। राउंड राबिन आधार पर खेले जाने वाले इस टूर्नामेंट में शीर्ष दो टीमें फाइनल में भिडे़ंगी। भारत का पहला मुकाबला बृहस्पतिवार को भारतीय समयानुसार शाम साढ़े सात बजे चीन के साथ होगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें