फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Junior Hockey WC: जूनियर हॉकी विश्व कप में 24 टीमें खेलने पर आया श्रीजेश का बयान, नए प्रारूप पर भी रखी राय

Mon, 30 Jun 2025 04:57 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

नए प्रारूप में टीमों को छह पूल (ए से एफ) में बांटा जाएगा और हर पूल में चार टीमें होंगी। ग्रुप की विजेता छह टीमें और दूसरे स्थान पर रहने वाली दो सर्वश्रेष्ठ टीमें क्वार्टर फाइनल में पहुंचेंगी। भारत को पूल बी में पाकिस्तान, चिली और स्विटजरलैंड के साथ रखा गया है।
विज्ञापन
पीआर श्रीजेश - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय जूनियर पुरुष हॉकी टीम के पीआर श्रीजेश का कहना है कि नए प्रारूप में जूनियर पुरुष हॉकी विश्व कप में खेलना शानदार होगा और असली टूर्नामेंट क्वार्टर फाइनल से शुरू होगा। भारत इस वैश्विक टूर्नामेंट की मेजबानी करेगा जिसके मुकाबले 28 नवंबर से लेकर 10 दिसंबर तक चेन्नई और मदुरै में खेले जाएंगे। पहली बार विश्व कप में 24 टीमें भाग लेंगी जबकि पहले 12 टीमें होती थी। वर्ष 2001 से यह 16 टीमों का टूर्नामेंट होता आया है।
विज्ञापन

पूल बी में शामिल है भारत
नए प्रारूप में टीमों को छह पूल (ए से एफ) में बांटा जाएगा और हर पूल में चार टीमें होंगी। ग्रुप की विजेता छह टीमें और दूसरे स्थान पर रहने वाली दो सर्वश्रेष्ठ टीमें क्वार्टर फाइनल में पहुंचेंगी। भारत को पूल बी में पाकिस्तान, चिली और स्विटजरलैंड के साथ रखा गया है।

श्रीजेश बोले- मैच दर मैच रणनीति बनाएंगे 
श्रीजेश ने कहा, हम मैच दर मैच रणनीति बनाएंगे। अधिक से अधिक अंक लेने की कोशिश करेंगे जिससेकि क्वार्टर फाइनल में अच्छा स्थान मिले। पहली बार जूनियर हॉकी विश्व कप में 24 टीमें खेल रही है। हम उसके अनुसार ही रणनीति बनाकर तैयारी कर रहे हैं। नए प्रारूप में खेलना रोचक होगा। पूल बी में पाकिस्तान, चिली और स्विटजरलैंड से अच्छी चुनौती मिलेगी। पाकिस्तान के खिलाफ मैच रोचक होगा लेकिन टूर्नामेंट की शुरुआत क्वार्टर फाइनल से होगी।
विज्ञापन

भारत ने दो बार जीता है खिताब 
पिछली बार 2023 जूनियर विश्व कप में भारत चौथे स्थान पर रहा था। भारत ने 2001 में होबर्ट में और 2016 में लखनऊ में खिताब जीता था। जर्मनी सात बार खिताब जीत चुकी है और गत चैंपियन भी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें