फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुल्तान अजलान शाह कप हॉकी: भारत ने न्यूजीलैंड को दी 4-0 से करारी शिकस्त, जीता कांस्य पदक

Sat, 06 May 2017 08:53 PM IST
amarujala.com-Presented by- अकरम
विज्ञापन
भारतीय हॉकी टीम - फोटो : PTI
विज्ञापन
भारत ने शनिवार को सुलतान अजलान शाह कप हॉकी टूर्नामेंट में जबर्दस्त प्रदर्शन करते हुए न्यूजीलैंड को करारी शिकस्त दी। मलेशिया के इपोह में हुए एकतरफा मैच में भारत ने न्यूजीलैंड को 4-0 से रौंद दिया।
विज्ञापन


पहला क्वॉर्टर बिना गोल के निकल जाने के बाद भारत ने अगले क्वार्टर में लगातार गोल कर न्यूजीलैंड को बैकफुट पर धकेल दिया। सेकेंड क्वार्टर के दूसरे मिनट में ही रुपिंदर पाल सिंह ने पेनल्टी कॉर्नर का फायदा उठाते हुए टीम की ओर से पहला गोल कर भारतीय टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। 10 मिनट बाद रुपिंदर ने फिर से बेहतरीन  खेल का मुजाहिरा करते हुए 27 वें मिनट में एक और गोल दागा। उन्होंने पेनल्टी कॉर्नर का फायदा उठाया और भारत न्यूजीलैंड पर  2-0 की बढ़त बनाने में कामयाब रहा।

भारत ने इस लाजवाब प्रदर्शन को तीसरे क्वॉर्टर में भी जारी रखा और न्यूजीलैड को गोल करने का कोई मौका नहीं दिया। वहीं, एसवी सुनील ने न्यूजीलैंड की मैच में वापसी की सारी उम्मीदों को खत्म करते हुए चौथे क्वॉर्टर में तीसरा गोला दागा। तलविंदर सिंह ने शानदार रिवर्स के साथ चौथा गोल लगाया और भारत 4-0 से न्यूजीलैंड को मात देने में सफल रहा।
विज्ञापन


गौरतलब है कि भारत ने सुल्तान अजलान शाह टूर्नामेंट में पिछले हफ्ते ग्रेट ब्रिटेन के खिलाफ 2-2 से ड्रॉ के साथ अपने अभियान शुरू किया था। टूर्नामेंट में पहली जीत भी भारत ने न्यूजीलैंड को 3-0 से हराकर हासिल की थी। हालांकि इसके बाद भारत को ऑस्ट्रेलिया से 1-3 से हार का सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें