चार देशों के बीच खेले जा रहे हॉकी टूर्नामेंट में भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। न्यूजीलैंड में खेली जा रही इस हॉकी टूर्नामेंट में भारत ने अपने तीसरे मुकाबले में न्यूजीलैंड को 3-1 से मात दी। इससे पहले भारतीय हॉकी टीम को अपने दूसरे मैच में बेल्जियम के हाथों करारी हार का सामना करना पड़ा था। बेल्जियम ने भारत को 2-0 से मात दी थी।
शनिवार को टौरंगा में खेले गए इस मुकाबले में भारतीय टीम का प्रदर्शन बेहद शानदार रहा। भारत की तरफ से हरमनप्रीत सिंह, दिलप्रीत सिंह और मनदीप सिंह बेस्ट स्कोरर थे, जबकि केन रसेल न्यूजीलैंड के लिए एकमात्र स्कोरर थे। वहीं, रविवार को भारत का मुकाबला ओलंपिक रजत पदक विजेता बेल्जियम से होगा। बेल्जियम ने जापान को 4-1 से हराकर फाइनल मे अपनी जगह पक्की की है।
हरमनप्रीत ने पहली पारी की शुरुआती 2वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर के सहारे गोल करके भारत को 1-0 से बढ़त दिलाई। वहीं, दूसरे क्वार्टर में दिलप्रीत ने 21वें मिनट में गोल कर भारत को एक और सफलता दिलाई। इसी के साथ भारत पहले हाफ तक 2-0 से बढ़त बना ली थी।
पहले हाफ के बाद न्यूजीलैंड ने थोड़ा खेल में दम दिखाया और 45वें मिनट में रसेल ने एक गोल कर भारत की बढ़त को कम कर दिया। इसके बाद फिर स्ट्राइकर मनदीप सिंह ने 47वें मिनट में एक और गोल कर मैच को जीत लीया। इसके साथ ही भारत तीन मुकाबले में से दो को जीतकर फाइनल में जगह बना ली है। मालूम हो कि इससे पहले भारत ने जापान को 6-0 से हराया था।
<blockquote class="twitter-tweet" data-lang="en"><p lang="en" dir="ltr">FT. Efficiency on all fronts as Team India march to a clinical victory over New Zealand in their third match in the Four Nations Invitational Tournament on 20th January.<a href="https://twitter.com/hashtag/IndiaKaGame?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw">#IndiaKaGame</a> <a href="https://t.co/dz8Zz5lXvL">pic.twitter.com/dz8Zz5lXvL</a></p>— Hockey India (@TheHockeyIndia) <a href="https://twitter.com/TheHockeyIndia/status/954515220319252480?ref_src=twsrc%5Etfw">January 20, 2018</a></blockquote>
<script async src="https://platform.twitter.com/widgets.js" charset="utf-8"></script>