फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत ने मलयेशिया को हराकर 4-0 से सीरीज पर किया कब्जा

Thu, 11 Apr 2019 06:45 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
भारतीय महिला हॉकी टीम
विज्ञापन

नवजोत कौर (35वें मिनट) द्वारा किए गए एकमात्र गोल की मदद से भारतीय महिला हॉकी टीम ने गुरुवार को मलयेशिया को 1-0 से हराकर पांच मैचों की द्विपक्षीय सीरीज 4-0 से अपने नाम कर ली है। भारत ने पहले दो मैच 3-0 और 5-0 से जीते, जबकि पिछला मैच 4-4 से ड्रॉ रहा। वहीं, चौथे मैच में भारती टीम ने मेजबान मलयेशिया के 1-0 से हराकर 3-0 की अजेय बढ़त बनाई थी।

विज्ञापन


पिछली बार भारत और मलयेशिया की टक्कर 2017 एशिया कप में हुई थी, जिसमें भारत ने राउंड रॉबिन लीग 2-0 से और चीन के खिलाफ फाइनल जीता था। भारतीय टीम ने इस साल स्पेन का सफल दौरा किया था। उसने मेजबान और विश्व कप 2018 कांस्य पदक विजेता को 5-2 से हराया था, दो मैच ड्रॉ खेले और एक में उसे हार मिली। टीम ने विश्व कप की उपविजेता आयरलैंड से 1-1 से ड्रॉ खेलने के बाद उसे 3-0 से धोया था।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें