फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत की मलेशिया पर 6-0 से जीत में चमके मनदीप और गुरसाहिबजीत

Sat, 17 Aug 2019 10:40 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

मनदीप सिंह और गुरसाहिबजीत सिंह के दो-दो गोल की मदद से भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने शनिवार को यहां ओलंपिक परीक्षण प्रतियोगिता के अपने शुरुआती मुकाबले में मलेशिया को 6-0 से करारी शिकस्त दी। गुरिंदर सिंह और एसवी सुनील अन्य दो खिलाड़ी थे, जिन्होंने गोल करने वालों में अपना नाम लिखवाया।

विज्ञापन


भारत ने पहले क्वार्टर में दबदबा बनाए रखा। अनुभवी सुनील, मनदीप और गुरसाहिबजीत ने पहले दस मिनट में ही मौके बनाए। भारत को आठवें मिनट में पहला पेनल्टी कार्नर मिला जिसे गुरिंदर ने गोल में बदला। 

दूसरे क्वार्टर में भारत ने लगातार दबाव बनाया और 18वें मिनट में गुरसाहिबजीत ने उसकी बढ़त दोगुनी कर दी। इस बीच विश्व में 12वें नंबर के मलेशिया ने भी एक दो अच्छे हमले किए, लेकिन भारतीय गोलकीपर सूरज करकेरा ने उन्हें नाकाम कर दिया।
विज्ञापन


भारत की तरफ से तीसरा गोल 33वें मिनट में उप कप्तान मनदीप ने जसकरण सिंह के पास पर किया। अंतिम क्वार्टर में भारतीय टीम ने मलेशिया पर अधिक दबाव बनाया और इन 15 मिनट में तीन गोल दागे। मनदीप ने 46वें मिनट में अपना दूसरा गोल किया जबकि गुरसाहिब ने 56वें मिनट में टीम का पांचवां और सुनील ने 60वें मिनट में छठा और अंतिम गोल किया। भारत रविवार को विश्व में नंबर आठ न्यूजीलैंड का सामना करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें