फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हॉकीः चार देशों के आमंत्रण टूर्नामेंट में भारत की हैट्रिक, जापान को दी करारी मात

Sat, 27 Jan 2018 09:57 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
हॉकी इंडिया
विज्ञापन

भारतीय हॉकी टीम ने चार देशों के आमंत्रण टूर्नामेंट के दूसरे चरण के मुकाबले में जापान को हराकर जीत की हैट्रिक कर ली है। शनिवार को गालाघेर हॉकी स्टेडियम में खेल गए मुकाबले में भारत ने जापान को 4-2 से करारी मात दी। 

विज्ञापन


भारत की ओर से विवेक प्रसाद (12वें मिनट), वरुन कुमार (30वें मिनट), मनदीप सिंह और रमनदीप सिंह दोनों ने 58-58 मिनट में गोल दागे। इसके साथ ही भारत मे इस मैच को जीतकर जीत की हैट्रिक पूरी कर ली।  इससे पहले दूसरे चरण मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को 3-2 से और बेल्जियम को 5-4 से हराया था। वहीं, जापान की तरफ से सेरेन तनका (14वें मिनट) और शोटा यमदा (43वें मिनट) में गोल दागे।

<blockquote class="twitter-tweet" data-lang="en"><p lang="en" dir="ltr">FT&#39; Indian Men&#39;s Hockey Team goes unbeaten in the pool stage of second leg of the Four Nations Invitational Tournament. The players pull up a magnificent performance to hand Japan a defeat on 27th January 2018.<a href="https://twitter.com/hashtag/IndiaKaGame?src=hash&amp;ref_src=twsrc%5Etfw">#IndiaKaGame</a> <a href="https://t.co/2Hxut6VadQ">pic.twitter.com/2Hxut6VadQ</a></p>&mdash; Hockey India (@TheHockeyIndia) <a href="https://twitter.com/TheHockeyIndia/status/957083268565811200?ref_src=twsrc%5Etfw">January 27, 2018</a></blockquote>
विज्ञापन

<script async src="https://platform.twitter.com/widgets.js" charset="utf-8"></script>

बता दें कि इस टूर्नामेंट के पहले चरण में भारतीय टीम ने पहले मैच में जापान को 6-0 से हराकर शानदार शुरुआत की थी। इसके बाद उसे बेल्जियम के खिलाफ दूसरे मैच में 0-2 से हार का सामना करना पड़ा। टूर्नामेंट के अपने तीसरे मैच में भारत ने न्यूजीलैंड को 3-1 से हराया था, लेकिन बेल्जियम के खिलाफ पहले चरण के फाइनल मैच में उसे 2-1 से हार का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें