भारतीय पुरूष हॉकी टीम ने सोमवार को ब्रिटेन को 3-2 से हराकर अपना यूरोपीय दौरे को अजेय रहते हुए खत्म किया। हरमनप्रीत सिंह ने पहले ही मिनट में गोलकर भारत का खाता खोल दिया था जबकि मनदीप ने 28वें और फिर 59वें मिनट में गोलकर टीम की जीत सुनिश्चित की। वहीं, ब्रिटेन के लिए जेम्स गॉल (20वें) और स्ट्राइकर एडम फोरस्टी (55वें मिनट) ने गोल किए। इससे पहले के मुकाबलों में भारत ने ब्रिटेन को 1-1 से ड्रॉ पर रोका था। जबकि जर्मनी के खिलाफ पीआर श्रीजेश की अगुवाई वाली टीम ने पहले मुकाबले में 6-1 की जीत दर्ज की की और दूसरा मुकाबला 1-1 से ड्रॉ रहा था।