फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला हॉकी: भारत ने चीन को हराकर जीता एशिया कप, विश्व कप में मिली सीधी एंट्री

Sun, 05 Nov 2017 07:00 PM IST
amarujala.com, Presented by: शरद मिश्र
विज्ञापन
भारतीय महिला टीम - फोटो : ndtv
विज्ञापन
भारतीय महिलाओं ने शक्तिशाली चीन को हराकर हॉकी का एशिया कप जीत लिया है। इस जीत के साथ टीम को 2018 के विश्व कप में सीधे प्रवेश मिल गया है। रविवार को जापान के काकामिगहारा कावासाकी स्टेडियम में खिताबी मुकाबले में भारत ने पेनाल्टी शूट आउट के जरिए चीन को 5-4 से परास्त किया। मैच में अंतिम समय तक भारत 1-0 की बढ़त पर रहा लेकिन चीन ने अंतिम दौर में गोल कर मुकाबला बराबरी पर ला दिया। 
विज्ञापन


इसके बाद पेनाल्टी शूट आउट के जरिए भारत ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 5-4 से चीन को हराकर यह खिताब जीत लिया। भारतीय टीम इस टूर्नामेंट में अपराजित रही। भारतीय ‌महिलाओं ने चीन को लीग मैच में भी हराया था। जापान को हराकर फाइनल में प्रवेश किया था। 

फाइनल मैच में दोनों टीमें तय समय तक 1-1 की बराबरी पर थी। इसके बाद शूट आउट का सहारा लिया गया। जिसमें भारत ने बाजी मार ली। भारत को ननजोत कौर ने 25 वें मिनट में गोलकर 1-0 से आगे कर दिया था। टीम इंडिया जीत के लिए आगे बढ़ रही थी। लेकिन चौथे क्वार्टर में 47 वें मिनट में टिनाटियान लु ने पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलते हुए मुकाबले में बराबरी हासिल कर ली। इसके बाद दोनों टीम गोल करने में नाकाम रहीं और मैच पेनल्टी शूटआउट में चला गया। 
विज्ञापन


भारतीय टीम चौथी बार इस टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची थी। 1999 में उसे दक्षिण कोरिया के हाथों 2-3 से हार मिली। 2004 में टीम इंडिया इस खिताब को जीतने में कामयाब रही। 2009 में चीन ने बैंकॉक में टीम इंडिया को 5-3 से हराकर खिताब जीता था।  Women's Asia Cup Hockey 2017: India beat China 5-4 to clinch the title pic.twitter.com/awDIjsLgY7 — ANI (@ANI) November 5, 2017 खेल मंत्री राज्यवर्धन राठौर ने ट्वीटर में टीम इंडिया को जीत के लिए बधाई दी है।  CHAMPS! Well done @TheHockeyIndia Women's Team! #AsiaCup2017 is ours! What a splendid performance under pressure! pic.twitter.com/sBx8eBugGj — Rajyavardhan Rathore (@Ra_THORe) November 5, 2017
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें