फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs NED Highlights: मेजबान नीदरलैंड ने 3-1 से जीता मुकाबला, भारत की सेमीफाइनल की उम्मीदों को लगा झटका

Sat, 22 Aug 2026 09:19 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एम्सटलवीन (नीदरलैंड्स)

सार

मेजबान नीदरलैंड ने भारत को 3-1 से हराकर मुकाबला अपने नाम कर लिया, जिससे भारतीय टीम की सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदों को बड़ा झटका लगा है। 
विज्ञापन
नीदरलैंड ने भारत को हराया - फोटो : Hockey India (x)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेजबान नीदरलैंड ने भारत को 3-1 से हराकर मुकाबला अपने नाम कर लिया है। इस हार के साथ ही भारत की सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें लगभग खत्म हो गई हैं। मुकाबले में भारत ने शुरुआत से ही कड़ा संघर्ष किया और नीदरलैंड को लगातार दबाव में रखा, लेकिन तीसरे क्वार्टर में मेजबान टीम ने आक्रामक रुख अपनाते हुए मैच की दिशा बदल दी। भारत ने वापसी की कोशिश जरूर की, लेकिन नीदरलैंड ने जल्द ही तीसरा गोल कर अपनी जीत पक्की कर ली।
विज्ञापन

भारतीय हॉकी टीम - फोटो : PTI
क्या हुआ मैच में?
  • मुकाबले के पहले दो क्वार्टर में दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। नीदरलैंड को कई पेनल्टी कॉर्नर मिले, लेकिन भारतीय डिफेंस ने शानदार बचाव करते हुए मेजबान टीम को गोल करने से रोक दिया। हाफ-टाइम तक स्कोर 0-0 रहा।
  • तीसरे क्वार्टर में नीदरलैंड ने अपना दबाव बढ़ाया और 40वें मिनट में ड्यूको ने फील्ड गोल कर मेजबान टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी। इसके बाद चौथे क्वार्टर में नीदरलैंड ने भारत पर दबाव बनाए रखा।
  • 50वें मिनट में जेप ने गोल करके नीदरलैंड की बढ़त को 2-0 कर दिया। हालांकि, भारत ने हार नहीं मानी और अगले ही मिनट में कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने पेनल्टी कॉर्नर को गोल में तब्दील कर टीम की वापसी की उम्मीद जगा दी। स्कोर 2-1 होने के बाद भारतीय टीम ने बराबरी के लिए लगातार प्रयास किया।
  • लेकिन नीदरलैंड ने भारत को ज्यादा समय नहीं दिया। 54वें मिनट में थाइस वान डैम ने गोल कर मेजबान टीम को 3-1 की निर्णायक बढ़त दिला दी। इसके बाद भारत ने गोल करने के कई प्रयास किए, लेकिन डच डिफेंस को भेदने में कामयाब नहीं हो सका।

भारतीय हॉकी टीम - फोटो : @DilipTirkey
पहला क्वार्टर
पहले क्वार्टर में दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। नीदरलैंड ने आक्रामक शुरुआत की और 12वें मिनट में उसे पेनल्टी कॉर्नर भी मिला, लेकिन मेजबान टीम इसे गोल में नहीं बदल सकी। भारत के डिफेंस ने शानदार प्रदर्शन किया और पहला क्वार्टर गोलरहित रहा।

दूसरा क्वार्टर
दूसरे क्वार्टर में भी दोनों टीमों को गोल के मौके मिले, लेकिन कोई भी टीम बढ़त हासिल नहीं कर सकी। क्वार्टर की शुरुआत में नीदरलैंड को लगातार तीन पेनल्टी कॉर्नर मिले, लेकिन भारतीय डिफेंस और गोलकीपर ने बेहतरीन बचाव करते हुए सभी मौकों को नाकाम कर दिया। हाफ-टाइम तक मुकाबला 0-0 की बराबरी पर रहा।

तीसरा क्वार्टर
तीसरे क्वार्टर में मुकाबले का पहला गोल देखने को मिला। 40वें मिनट में ड्यूको ने शानदार फील्ड गोल करते हुए नीदरलैंड को 1-0 की बढ़त दिला दी। इसके बाद मेजबान टीम ने भारत पर दबाव और बढ़ा दिया। तीसरे क्वार्टर के अंत तक नीदरलैंड ने अपनी बढ़त बरकरार रखी।

चौथा क्वार्टर
चौथे क्वार्टर में नीदरलैंड ने आक्रामक खेल जारी रखा। 50वें मिनट में जेप ने गोल कर मेजबान टीम को 2-0 से आगे कर दिया। इसके ठीक बाद भारत ने शानदार वापसी की और 51वें मिनट में हरमनप्रीत सिंह ने पेनल्टी कॉर्नर पर गोल कर स्कोर 2-1 कर दिया। हरमनप्रीत के गोल के बाद भारतीय टीम ने बराबरी के लिए पूरी ताकत झोंक दी, लेकिन नीदरलैंड के डिफेंस ने उसे ज्यादा मौके नहीं दिए। 54वें मिनट में थाइस वान डैम ने फील्ड गोल करते हुए नीदरलैंड की बढ़त 3-1 कर दी। इसके बाद भारत की तमाम कोशिशों के बावजूद स्कोर नहीं बदला और नीदरलैंड ने मुकाबला 3-1 से अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन

भारतीय हॉकी टीम - फोटो : @DilipTirkey
सेमीफाइनल की उम्मीदें लगभग समाप्त 
इस हार के साथ भारत दूसरे दौर में अब तक कोई अंक हासिल नहीं कर सका है। टीम का अगला मुकाबला सोमवार को अर्जेंटीना के खिलाफ होगा। यह मैच सेमीफाइनल के नजरिए से भारत के लिए अब महत्वपूर्ण नहीं होगा।अर्जेंटीना के खिलाफ जीत हासिल करने पर भी भारत के खाते में अधिकतम तीन अंक ही होंगे, जिससे टीम का सेमीफाइनल की दौड़ में लौटना मुश्किल होगा। इसके बाद भारतीय टीम पांचवें से आठवें स्थान के लिए होने वाले क्लासिफिकेशन मुकाबलों में हिस्सा लेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें