फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेल्जियम ने रचा इतिहास, नीदरलैंड को शूटआउट में हराकर जीता हॉकी विश्व कप का खिताब

Mon, 17 Dec 2018 07:25 AM IST
संदीप भट्ट स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Belgium won Hockey World Cup 2018 final
विज्ञापन

बेल्जियम ने रविवार को हाकी विश्व कप 2018 के फाइनल में इतिहास रच दिया। ओडिशा के कलिंगा स्टेडियम में खेले गए फाइल में बेल्जियम ने शूटआउट में नीदरलैंड को 3-2 से हराकर हॉकी विश्व कप 2018 का खिताब अपने नाम कर लिया।

विज्ञापन


बता दें कि दोनों टीमों के बीच बेहद रोमांचक मुकाबला हुआ। बेल्जियम और नीदरलैंड के चारों क्वार्टर का खेल गोलरहित रहा। इसके बाद मुकाबला शूटआउट में गया, जहां बेल्जियम ने नीदरलैंड को 3-2 से हराकर रोमांच जीत दर्ज की। बेल्जियम विश्व चैंपियन बनी, वहीं, नीदरलैंड को सिल्वर मेडल से ही संतोष करना पड़ा। वहीं, ऑस्ट्रेलिया को कांस्य पदक मिला।

इस रोमांचक मुकाबले में बेल्जियम की तरफ से विनसेंट वनाश को मैन ऑफ द मैच से नावाजा गया। वहीं, भारत के मनप्रीत सिंह को बेस्ट सेलिब्रेशन अवार्ड से नवाजा गया। प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट अर्थर वन डोरेन को चुना गया। बेस्ट गोलकीपर का अवार्ड नीदरलैंड के गोलकीपर पिरमिन बलाक को मिला। इसके अलावा गोल स्कोरर ऑफ द टूर्नामेंट बेल्जियम के हैंड्रिक्स और ऑस्ट्रेलिया के बलाक गोवर्स को दिया गया।

विज्ञापन

पहली बार टूर्नामेंट में सेमीफाइनल और फाइनल तक पहुंचने वाली बेल्जियम टीम ने पहली बार चैम्पियन का भी ताज पहना। इससे पहले पिछले विश्व कप में वह पांचवें स्थान पर रही थी। वहीं, 2002 विश्व कप में 14वें, 1994 विश्व कप में 11वें, 1978 में 14वें और 1973 में आठवें स्थान पर रही थी ।

विश्व कप पूल सी में बेल्जियम भारत के बाद दूसरे स्थान पर रहा था और क्रॉसओवर खेलकर क्वार्टर फाइनल में पहुंचा था। दुनिया की चौथे नंबर की टीम नीदरलैंड पिछली बार उपविजेता रही थी, जबकि उसने 1973, 1990 और 1998 में खिताब जीता।

इसके पहले दुनिया की तीसरे नंबर की टीम बेल्जियम ने अपने से चार पायदान नीचे इंग्लैड को हॉकी विश्व कप के बेहद एकतरफा सेमीफाइनल मुकाबले में 6-0 से करारी शिकस्त देकर फाइनल में अपनी जगह पक्की की थी। बेल्जियम ने पहली बार हॉकी विश्व कप के फाइनल में पहुंचा।

वहीं, दूसरी तरफ नीदरलैंड की टीम ने ऑस्ट्रेलिया को सेमीफाइनल में 4-3 से हराकर फाइनल में जगह बनाई थी। ऑस्ट्रेलिया का कुल चौथी और लगातार तीसरी बार खिताब जीतने का सपना टूट गया, जबकि नीदरलैंड चार बार खिताब जीतने के पाकिस्तान के रिकॉर्ड की बराबरी करने से एक जीत दूर रह गया।
विज्ञापन

लाइव मैच अपडेट्सः

--बेल्जियम ने नीदरलैंड को शूटआउट में 3-2 से हराकर जीता हॉकी विश्व कप 2018 का खिताब

 
--नीदरलैंड की तरफ से जेरोन हर्ट्सबर्गर ने आखिरी शॉट खेला लेकिन बेल्जियम के गोलकीपर ने उसका शानदार बचाव किया। इस के साथ बेल्जियम हॉकी विश्व कप 2018 का खिताब अपने नाम कर ली।

--अब मुकाबला सडन डेथ में पहुंच गया, पहला शॉट बेल्जियम की तरफ से वैन एबुल ने शानदार गोल किया। 

--बेल्जियम की तरफ से आखिरी शॉट डी स्लोवर ने लगाया और शानदार गोल दागा, लेकिन नीदरलैंड ने रेफरल से फैसला बदल दिया

--नीदरलैंड की तरफ से वैन गोल कर नहीं पाए और स्कोर अब भी 2-2 से बराबर

--बेल्जियम की तरफ से वेग्नेस ने गोल किया और स्कोर अब 2-2 से स्कोर बराबर हो गया है।

--वैन एस ने शॉट लिया लेकिन मिस कर दिया, स्कोर - नीदरलैंड्स 2, बेल्जियम 1

--बेल्जियम की तरफ से वैन ने बैकहैंड शॉट से लिया और गोल में बदला, स्कोर - नीदरलैंड 2 ,बेल्जियम 1

--नीदरलैंड की तरफ से डी ने शॉट लिया और गोल में बदला, स्कोर नीदरलैंड -2 , बेल्जियम 0

--नीदरलैंड की तरफ से मिरको ने दूसरा शॉट लिया और गोल। स्कोर - नीदरलैंड 1, बेल्जियम 0 

--अर्थर वैन गए बेल्जियम का पहला शॉट लेने लेकिन कामयाब नहीं हो पाए। स्कोर - नीदरलैंड 1, बेल्जियम 0 

--नीदरलैंड की तरफ से पहला शॉट जेरोन हर्ट्सबर्गर ने लिया और राइट-लेफ्ट करते हुए गोलकीपर को गिरने पर मजबूर किया और आसान गोल

स्कोर : बेल्जियम 0, नीदरलैंड्स 1


-शूटआउट

 --हॉकी विश्व कप के इतिहास में पहली बार फाइनल टाई हुआ है। अब दोनों टीमों के बीच शूटआउट से निकलेगा फाइनल मैच की नतीजा निकलेगा।

-फुलटाइम- स्कोरः बेल्जियम 0: नीदरलैंड 0


---फुलटाइम में मात्र 2 मिनट का समय बचा है।

--चौथे व अंतिम क्वार्टर में 8 मिनट का खेल हो चुका है, लेकिन अभी तक कोई गोल नहीं।

-----दोनों टीमों के बीच तीनों क्वार्टर का खेल गोलरहित रहा। अब बेल्जियम और नीदरलैंड के पास आखिरी 15 मिनट का वक्त बचा है। देखना यह होगा कि बाकी बचे इस समय में दोनों में से कौन सी टीम पहले गोल करती है या यह खिताबी मुकाबले का रिजल्ट पेनल्टी कॉर्नर से निकलेगा।

-चौथे क्वार्टर का खेल शुरू।

स्कोरः बेल्जियम 0: नीदरलैंड 0


तीसरे क्वार्टर का खेल खत्म।



-तीसरे क्वार्टर के आखिरी मिनटों में नीदरलैंड के पास गोल करने का शानदार मौका था, लेकिन थोड़े से चूक गए, गेंद बाहर की ओर चली गई।

-- तीसरे क्वार्टर का खेल भी लगभग खत्म होने के कगार पर है, लेकिन दोनों ही टीमें गोल करने में नाकाम रही है। तीसरे क्वार्ट का खेल खत्म होने में केवल 4 मिनट का समय शेष है।

-तीसरे क्वार्टर का खेल शुरू।

स्कोरः बेल्जियम 0: नीदरलैंड 0



--इसी के साथ दूसरे क्वार्टर का खेल खत्म।

---
दूसरे क्वार्टर के आखिरी लम्हों में नीदरलैंड को पेनल्टी कॉर्नर मिला, लेकिन वह मौके को सही से भुना नहीं पाए।

--दूसरे क्वार्टर के आखिरी 50 सेकण्ड में बेल्जियम ने रेफरल मांगा, पर उन्होंने रेफरल को गंवा दिया।

--14 मिनट 50 सेकण्ड में नीदरलैंड ने रेफरल मांगा और यह उसके पक्ष में गया, लेकिन कोई सफलता नहीं।

--दूसरे क्वार्टर का खेल खत्म होने में केवल 3 मिनट का खेल बचा है।

--एक-दूसरे पर दोनों ही टीमें खूब हावी दिख रही है। पोजेशन की यदि बात करें तो दोनों का दूसरे क्वार्टर में अभी तक खेले गए मुकाबले में 50-50 का है। 

--क्या जबरदस्त मुकाबला खेल रहे हैं दोनों टीमें। दूसरे क्वार्टर में भी लगभग 5 मिनट का खेल खत्म हो चुका है, लेकिन कोई गोल अभी तक नहीं हुआ है।

-दूसरे क्वार्टर का खेल शुरू।

स्कोरः बेल्जियम 0: नीदरलैंड 0



-बेल्जियम और नीदरलैंड के बीच पहले क्वार्टर का खेल गोलरहित रहा। दोनों टीमों के बीच पहले क्वार्टर में कड़े मुकाबले देखने को मिले। दोनों टीमों के पास मौके थे, लेकिन वे नाकाम रहे।

--पहले क्वार्टर का खेल खत्म होने में महज 5 मिनट का वक्त रह गया है। दोनों ही टीमें अभी तक गोल करने में नाकाम रही है।

5 मिनटः दोनों टीमों के बीच काफी कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है।

-पहले क्वार्टर का खेल शुरू।

-नमस्कार, अमर उजाला डॉट कॉम में आपका स्वागत है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें