फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत का हॉकी विश्व कप जीतने का सपना टूटा, क्वार्टरफाइनल में नीदरलैंड से 1-2 से हारकर बाहर

Thu, 13 Dec 2018 08:55 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
INDvNED
विज्ञापन

भारत का गुरुवार को हॉकी विश्व कप 2018 के सेमीफाइनल में पहुंचने का सपना टूट गया। दरअसल, भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में खेले गए क्वार्टरफाइनल मुकाबले में ही भारत को नीदरलैंड से 1-2 से हार का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन




इसी हार के साथ ही हॉकी विश्व कप 2018 से भारत की चुनौती खत्म हो गई। वहीं, इस जीत के साथ नीदरलैंड सेमीफाइनल में जगह बना ली है। सेमीफाइनल में अब उसका मुकाबला ऑस्ट्रेलिया से होगा।
विज्ञापन


बता दें कि भारतीय टीम ने अपने पहले मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को 5-0 से हराया था, जबकि बेल्जियम के खिलाफ खेला गया दूसरा मुकाबला 2-2 से ड्रॉ हुआ था। वहीं, तीसरे मुकाबले में कनाडा को 5-1 से हराकर भारत ने क्वार्टरफाइनल में एंट्री की थी।

विज्ञापन

लाइव अपडेट्स पढ़िए यहां:

-नीदरलैंड ने भारत को 2-1 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई।
 



54 मिनटः भारत को पेनल्टी कॉर्नर मिला, लेकिन इसे भुनाने में भारतीय टीम नाकाम रही।

-फुलटाइम में महज कुछ ही मिनट का खेल बचा है। भारतीय टीम काफी दवाब में दिख रही है। 

-52 मिनटः भारतीय खिलाड़ी अमित रोहिदास को येलो कार्ड दिखाया गया।

50 मिनटः...और ये गोल! नीदरलैंड को यहां पेनल्टी कॉर्नर मिला, जिसका फायदा उठाते हुए नीदरलैंड के खिलाड़ी वीरदेन ने शानदार गोलकर भारतीय टीम पर 2-1 बढ़त बनाई।
 


-चौथे क्वार्टर का खेल शुरू।

तीसरे क्वार्टर का खेल खत्म। स्कोरः भारत 1: नीदरलैंड 1


-दोनों टीमों के बीच गोलरहित रहा तीसरे क्वार्टर का खेल।

-भारतीय टीम अब 11 खिलाड़ियों के साथ खेल रही है।

--भारत के एक खिलाड़ी को मैदान से बाहर किया गया है। फिलहाल, भारतीय टीम 10 खिलाड़ियों के साथ खेल रही है।

--तीसरे क्वार्टर में 8 मिनट का खेल हो चुका है। दोनों टीमों के खिलाड़ी गोल करने का लगातार प्रायर कर रहे हैं। तीसरे क्वार्टर में खेल का रोमांच काफी दिख रहा है। दोनों टीमों के खिलाड़ी आक्रामक दिख रहे हैं।

-34 मिनटः तीसरे क्वार्टर में नीदरलैंड को यह दूसरा पेनल्टी कॉर्नर मिला, लेकिन वह मौके को सही से भुना नहीं पाई। 

-31 मिनटः तीसरे क्वार्टर शुरू होते ही नीदरलैंड को पेनल्टी कॉर्नर मिली, जिसका फायदा वह नहीं उठा पाई।

--तीसरे क्वार्टर का खेल शुरू।

हाफ टाइमः स्कोरः भारत 1: नीदरलैंड 1

 


-दोनों टीमों के बीच दूसरे क्वार्टर का खेल गोलरहित रहा। हाफ टाइम तक दोनों टीमों का स्कोर 1-1 से बराबर हा। तीसरे हाफ में दोनों टीमें एक-दूसरे पर बढ़त बनान की कोशिश करेगी।

--
दूसरे क्वार्टर के 13वें मिनट में नीदरलैंड के खिलाड़ी को ग्रीन कार्ड दिखाया गया।

-- दूसरे क्वार्टर में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। दोनों ही टीमें बढ़त की तलाश में हैं। फिलहार भारत और नीदरलैंड का स्करो 1-1 से बराबर है। दूसरे क्वार्टर के खत्म होने में महज कुछ ही मिनट बचे हैं।

-दूसरे क्वार्टर का खेल शुरू।

--पहले क्वार्टर का खेल खत्म, स्कोरः भारत 1: नीदरलैंड 1

 


-15 मिनटः ...और ये गोल! पहले क्वार्ट के आखिरी लम्हों में नीदरलैंड ने गोल कर भारत के स्कोर की बरबरी कर ली। नीदरलैंड की तरफ से थेरी ब्रिकमैन ने गोल दागा। इस गोल पर रिव्यू लिया गया लेकिन फैसला नीदरलैंड्स के पक्ष में गया। इसी के साथ पहले क्वार्टर का खेल खत्म होने तक दोनों टीमों का स्कोर 1-1 से बराबर।
 



-12 मिनटः ...और ये गोल! भारत को 12वें मिनट पहला पेनल्टी कॉर्नर मिला, जिसका फायदा उठाते हुए भारत की तरफ से  आकाशदीप ने बॉल को टैप करके डिफ्लेक्ट किया और पहला गोलकर टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई।
 
-- खेल के 10वें मिनट के बाद नीदरलैंड की टीम भारतीय टीम पर हावी दिख रही है।

--पहले क्वार्टर में दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है। पहले क्वार्टर में सात मिनट कर का खेल खेला जा चुका है लेकिन दोनों ही टीमें गोल करने में नाकाम रही है। हालांकि, दोनों के पास एक-एक मौका मिला था, पर उसे भुनाने में दोनों ही टीमें नाकाम रही।

-दोनों टीमों के बीच पहले क्वार्टर का खेल शुरू हो चुका है।

-नमस्कार, अमर उजाला डॉट कॉम में आपका स्वागत है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें