फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हॉकी विश्व कपः ऑस्ट्रेलिया की निगाह जीत से आगाज पर, पहले मुकाबले में आज आयरलैंड से होगा सामना    

Fri, 30 Nov 2018 02:28 AM IST
सत्येन्द्र पाल सिंह, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Hockey World Cup 2018
विज्ञापन

पिछले दो बार के चैंपियन ऑस्ट्रेलिया के चीफ कोच कॉलिन बैच और कप्तान एरोन जेलवस्की के दिल में जरूर इस बार यहां14 वें हॉकी विश्व कप का फाइनल जीत कर खिताबी हैट्रिक जीतने की तमन्ना होगी। फिर भी इस बात को जुबां लाने में ये दोनों परहेज कर रहे हैं। 

विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया यहां कलिंगा स्टेडियम में शुक्रवार को यहां पूल बी में पहले मैच में दुनिया की दसवें नंबर की टीम आयरलैंड के खिलाफ जीत से आगाज को बेताब है। यह हकीकत है कि यह विश्व कप बेहद खुला है। इस विश्व कप में दिन विशेष कोई भी टीम किसी को हरा कर उलटफेर कर सकती है। ऑस्ट्रेलिया भले ही दुनिया की नंबर एक टीम है लेकिन अपने से कमतर आयरलैंड को हल्के में लेने के मूड में कतई नहीं है।

ऑस्ट्रेलिया के चीफ कोच कॉलिन बैच ने यहां पूल के अपने पहले मैच की पूर्व संध्या पर कहा, 'हमारा पूरा फोकस आयरलैंड के खिलाफ मैच पर है। हम यहां के मैदान से वाकिफ हैं। हम बीते बरस यहां हॉकी वर्ल्ड लीग फाइनल्स में तीनों मैच ड्रॉ खेलने के बाद पूल में टॉप करने के बाद खिताब जीतने में कामयाब रहे थे। हमें इससे यह भरोसा मिला है कि  हमारी टीम यहां अपना खिताब बरकरार रखने का दम रखती है। पेनाल्टी कॉर्नर पर रक्षण को लेकर काफी मेहनत की है। पेनाल्टी को रोकने के लिए हमारे गोलरक्षक के साथ चारों फुलबैक ने काफी मेहनत की है।
विज्ञापन

हमारी टीम का प्रदर्शन पिछले विश्व कप में अच्छा रहा है। हम यहां भी इस विश्व कप में अच्छे प्रदर्शन को जारी रखने का दम रखते हैं।'

ऑस्ट्रेलिया का बड़े टूर्नामेंट में लगातार बढ़िया प्रदर्शन उसके दुनिया की शीर्ष टीम होने पर मुहर लगाता है। डैनियल बील, ट्रेंट मिटन और एडी ओकेनडेन जैसे स्ट्राइकर और एरोन जेलवस्की जैसे अनुभवी मिडफील्डर टीम को यहां खिताब का दावेदार बनाते हैं। ड्रैग फ्लिकर जेरमी हेवर्ड के अलावा ऑस्ट्रेलिया के पास किले की चौकसी के लिए टेलर लॉवेल और एंड्रयू चार्टर जैसे मुस्तैद गोलरक्षक है। आयरलैंड के पास कप्तान और गोलरक्षक डेविड हार्ट के रूप में दुनिया के लंबे और सबसे मजबूत गोलरक्षक है। आयरलैंड की टीम ने इससे पहले 1978 और 1990 के विश्व कप जब पिछले दो मौकों पर विश्व कप में शिरकत कर थी वह 12वें और अंतिम स्थान पर रही थी।
 

विज्ञापन

इंग्लैंड के खिलाफ चीन की राह मुश्किल 

चीन के लिए मुश्किल होगा इंग्लैंड को रोकना इंग्लैंड के अनुभवी मिडफील्डर बैरी मिडलटन का यह लगातार चौथा हॉकी विश्व कप होगा, इस विश्व कप अपने पहले मैच में इंग्लैंड यहां चीन के खिलाफ विजयी आगाज के लिए मिडलटन का रोल खासा अहम रहने वाला है। चीन के लिए इंग्लैंड को रोकना खास मुश्किल होगा।

मिडलटन के साथ आक्रामक स्ट्राइकर सैम वॉर्ड, मिडफील्डर हैरी मार्टिन और इयान स्लोन की मौजूदगी में इंग्लैंड की टीम खासी दमदार दिखाई देती है। ऑस्ट्रेलिया को पूल ए में शीर्ष स्थान पाने से रोकने का दम केवल इंग्लैंड में ही दिखाई देता है।  चीन अपने दक्षिण कोरियाई हॉकी उस्ताद कोच किम संग रयुल के मार्गदर्शन में अपने पूल में इंग्लैंड को टक्कर देने में कसर नहीं छोड़ना चाहेगी।

01: नंबर की टीम है ऑस्ट्रेलिया विश्व रैंकिंग में जबकि आयरलैंड दसवीं रैंकिंग की
02: बार खिताब जीतकर इस बार हैट्रिक करने का मौका है विश्व चैंपियन के पास 


आज के मैच 
ऑस्ट्रेलिया बनाम आयरलैंड (शाम 5 बजे से)
इंग्लैंड बनाम चीन(शाम 7 बजे से)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें