फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुल्तान जौहर कप के लिए हॉकी टीम की घोषणा

Wed, 31 Oct 2012 03:11 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
हॉकी इंडिया ने सुल्तान जौहर कप के लिए जूनियर हॉकी टीम की घोषणा कर दी है। 18 सदस्यीय इस टीम में मिडफील्डर मनप्रीत सिंह को कप्तान बनाया गया है। इसके अलावा उपकप्तानी का भार कोठाजीत सिंह को सौंपा गया है। हॉकी टीम के चुनाव संबंधी जानकारी हॉकी इंडिया ने एक प्रेस विज्ञप्ती के माध्यम से दी है।
विज्ञापन


भारत के अलावा इस टूर्नामेंट में पाकिस्तान, न्यूजीलैंड, मलेशिया, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया की टीमें हिस्सा ले रही हैं। भारत का पहला मैच ऑस्ट्रेलिया से है जो 11 नंवबर को खेला जाएगा। भारतीय टीम को इस टूर्नामेंट के लिए तैयार करने के उद्देश्य से फिटनेस कैंप भी लगाया जाएगा।

मनप्रीत सिंह (कप्तान), कोठाजीत सिंह (उपकप्तान), केशव दत्त (गोलकीपर), सुशांत टिर्की (डिफेंडर), अमित रोहिदास, सुखमनजीत सिंह और गगनदीप सिंह (मिडफील्डर), जरमनप्रीत सिंह, सुरेन्दर कुमार, हरजीत सिंह फारवर्ड इस टीम का हिस्सा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें