फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत पर लगे प्रतिबंध के बावजूद हॉकी सीरीज फाइनल्स भुवनेश्वर में ही होगा

Tue, 02 Apr 2019 10:07 PM IST
सोनू शर्मा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
भारतीय महिला हॉकी टीम - फोटो : File photo
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) द्वारा वैश्विक प्रतियोगिताओं की मेजबानी को लेकर भारत पर लगे प्रतिबंध के बाद भी हॉकी सीरीज फाइनल्स का आयोजन जून में भुवनेश्वर में ही होगा। इस टूर्नामेंट से ओलंपिक का टिकट भी हासिल किया जा सकता है। 

विज्ञापन


भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) के एक शीर्ष अधिकारी ने कहा कि हॉकी सीरीज फाइनल्स छह से 16 जून तक पहले से तय कार्यक्रम के मुताबिक ही होगा। हम (आईओए और आईओसी) इस मुद्दे पर एक सहमति पर पहुंचे हैं। मैं यह कह सकता हूं कि हॉकी सीरीज फाइनल्स का आयोजन जून में भुवनेश्वर में होगा। 

भारतीय टीम ने हॉकी प्रो लीग से अपना नाम वापस ने लिया है और ओलंपिक में क्वालिफाई करने के लिए उसे हॉकी सीरीज फाइनल्स में खेलना होगा। पुलवामा में फरवरी में हुए आतंकवादी हमले के बाद भारत ने दिल्ली में हुए निशानेबाजी विश्व कप के लिए पाकिस्तान के तीन सदस्यीय दल को वीजा देने से मना कर दिया था। इसके बाद आईओसी ने अंतरराष्ट्रीय महासंघों से भारत में वैश्विक प्रतियोगिताओं का आयोजन नहीं करने का निर्देश दिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें