फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hockey: सलीमा टेटे को महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारत की कमान, गत विजेता को इन देशों से मिलेगी चुनौती

Mon, 28 Oct 2024 10:11 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इस महाद्वीपीय प्रतियोगिता में टीम को मौजूदा ओलंपिक रजत पदक विजेता चीन, जापान, कोरिया, मलयेशिया और थाईलैंड सहित पांच अन्य देशों से कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ेगा। भारत अपने अभियान की शुरुआत 11 नवंबर को मलयेशिया के खिलाफ करेगा।
विज्ञापन
सलीमा और सविता - फोटो : Hockey India
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के नवनिर्मित राजगीर हॉकी स्टेडियम में 11 से 20 नवंबर तक होने वाली एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी के लिए सलीमा टेटे की अगुवाई में सोमवार को 18 सदस्यीय भारतीय महिला हॉकी टीम की घोषणा की गई। नवनीत कौर को टीम का उपकप्तान नियुक्त किया गया है। भारत ने पिछले साल रांची में हुए आयोजन में खिताब जीता था लेकिन उसके बाद से टीम के प्रदर्शन में गिरावट आई है।
विज्ञापन


इस महाद्वीपीय प्रतियोगिता में टीम को मौजूदा ओलंपिक रजत पदक विजेता चीन, जापान, कोरिया, मलयेशिया और थाईलैंड सहित पांच अन्य देशों से कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ेगा। भारत अपने अभियान की शुरुआत 11 नवंबर को मलयेशिया के खिलाफ करेगा। टीम के चयन और टूर्नामेंट के लिए उनकी तैयारी पर मध्य पंक्ति की खिलाड़ी सलीमा ने कहा, ‘एक और बड़े टूर्नामेंट में टीम का नेतृत्व करना एक शानदार अहसास है। हम गत चैंपियन के रूप में टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगे। यह इसे और भी खास बनाता है।’

उन्होंने कहा, ‘हमने कड़ी ट्रेनिंग की है। हमारे पास अनुभवी खिलाड़ियों और युवा प्रतिभाओं के साथ एक मजबूत टीम है। हमारा लक्ष्य अपने खिताब की रक्षा करना और उसी जुनून और दृढ़ संकल्प के साथ खेलना है जो हमने पिछले साल दिखाया था।’
विज्ञापन


भारतीय टीम :
  • गोलकीपर: सविता, बिचू देवी खारीबाम।
  • डिफेंडर्स : उदिता, ज्योति, वैष्णवी विट्ठल फाल्के, सुशीला चानू पुखरामबम, इशिका चौधरी।
  • मिडफील्डर्स : नेहा, सलीमा टेटे, शर्मिला देवी, मनीषा चौहान, सुनेलिता टोप्पो, लालरेम्सियामी।
  • फॉरवर्ड : नवनीत कौर, प्रीति दुबे, संगीता कुमारी, दीपिका, ब्यूटी डुंगडुंग।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें