फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हॉकी जूनियर वर्ल्डकप: भुवनेश्वर में होगा सभी मैचों का आयोजन, मैच देखने मैदान में नहीं आ सकेंगे दर्शक

Tue, 26 Oct 2021 08:46 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर

सार

हॉकी जूनियर वर्ल्डकप का आयोजन भुवनेश्वर में किया जाएगा। इस दौरान दर्शकों को मैदान में आने की अनुमति नहीं दी जाएगी। यह टूर्नामेंट 24 नवंबर से शुरू होगा। 
 
विज्ञापन
जूनियर हॉकी वर्ल्डकप का आयोजन भुवनेश्वर में होगा। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हॉकी जूनियर वर्ल्डकप 2021 का आयोजन भुवनेश्वर में किया जाएगा। यह टूर्नामेंट 24 नवंबर से शुरू होगा। इस दौरान दर्शकों को मैदान में आकर मैच देखने की अनुमति नहीं होगी। कोरोना के खतरे को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है। ऐसे में दर्शक सिर्फ टीवी या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर ही मैच देख सकेंगे। उड़ीसा में हॉकी की लोकप्रियता काफी ज्यादा है और इन मैचों के दौरान बड़ी संख्या में दर्शक आ सकते हैं। आयोजकों का मानना है कि ऐसे में कोरोना गाइडलाइन की पालना करना बहुत मुश्किल होगा। इसी वजह से दर्शकों को मैदान में आने की अनुमति नहीं दी गई है। 
विज्ञापन


आयोजकों के अनुसार मैच के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखना जरूरी है। साथ ही खिलाड़ियों और दर्शकों की सुरक्षा पहली प्राथमिकता है। हॉकी इंडिया ने कहा कि ऐसे माहौल में टूर्नामेंट का आयोजन किया जाना चाहिए, जिसमें दर्शकों और खिलाड़ियों को किसी तरह का खतरा न हो। इस टूर्नामेंट में कुल 16 टीमें भाग ले रही हैं। 

ये 16 टीमें होंगी शामिल
इस टूर्नामेंट में डिफेंडिंग चैंपियन और होस्ट भारत के अलावा अर्जेंटीना, बेल्जियम, कनाडा, चिली, इजिप्ट, फ्रांस, जर्मनी, कोरिया, मलेशिया, पाकिस्तान, पोलैंड, दक्षिण अफ्रीका, स्पेन, नीदरलैंड और अमेरिका की टीम शामिल होंगी। इस टूर्नामेंट में पांच दिनों तक पूल स्टेज के मैच आयोजित किए जाएंगे। इसके बाद 30 नवंबर से अलग-अलग वर्गों के मैच खेले जाएंगे और क्वार्टर फाइनल मैचों का आयोजन एक दिसंबर से होगा। सेमीफाइनल मैच तीन दिसंबर से खेले जाएंगे और फाइनल मैच पांच दिसंबर को होगा। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें