हॉकी इंडिया ने एक और दो नवंबर को भुवनेश्वर में होने वाले एफआईएच ओलंपिक क्वालिफायर से पहले राष्ट्रीय शिविर के लिए 22 खिलाड़ियों का चयन किया है। यह सभी सोमवार से कलिंगा स्टेडियम में लगने वाले शिविर में मुख्य कोच ग्राहम रीड को रिपोर्ट करेंगे। भारतीय टीम हाल ही में बेल्जियम के सफल दौरे से लौटी है जहां उसने मेजबान को तीन और स्पेन को दो मैचों में हराया। भारत को अगले महीने टोक्यो ओलंपिक क्वालिफायर में रूस से खेलना है।