फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hockey: भारतीय-ए पुरुष हॉकी टीम ने यूरोप दौरे का समापन हार के साथ किया, नीदरलैंड ने 2-8 से दी शिकस्त

Mon, 21 Jul 2025 03:17 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, आइंडहोवन (नीदरलैंड)

सार

भारत ए ने आठ जुलाई को दौरा शुरू किया और पांच यूरोपीय टीमों के खिलाफ कुल आठ मैच खेले। भारतीय टीम ने नीदरलैंड और बेल्जियम जैसी कुछ शीर्ष टीमों के साथ प्रतिस्पर्धा करने के लिए तीन शहरों की यात्रा की।
विज्ञापन
भारत-ए टीम - फोटो : Hockey India Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत ए पुरुष हॉकी टीम ने यूरोप दौरे में अपना अभियान नीदरलैंड के खिलाफ 2-8 से हार के साथ समाप्त किया। युवा भारतीय मिडफील्डर राजिंदर सिंह और फॉरवर्ड सेल्वम कार्थी ने रविवार को खेले गए यूरोप दौरे के अंतिम मैच में भारतीय टीम की तरफ से गोल दागे। भारत ए पिछले सप्ताह नीदरलैंड के खिलाफ अपना पिछला मैच 0-3 से हार गया था।
विज्ञापन


भारत ए ने आठ जुलाई को दौरा शुरू किया और पांच यूरोपीय टीमों के खिलाफ कुल आठ मैच खेले। भारतीय टीम ने नीदरलैंड और बेल्जियम जैसी कुछ शीर्ष टीमों के साथ प्रतिस्पर्धा करने के लिए तीन शहरों की यात्रा की।

भारत ए के कोच शिवेन्द्र सिंह ने कहा, 'भले ही इस यूरोपीय दौरे के दौरान हमें जीत की तुलना में अधिक हार मिली, लेकिन हमारा मुख्य उद्देश्य अनुकूल परिणाम हासिल करना नहीं बल्कि एक टीम के रूप में सीख और अनुभव हासिल करना था जिसका भविष्य में इन खिलाड़ियों को फायदा मिलेगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें