फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हॉकी इंडिया ने शुरू की तैयारी, सीनियर पुरूष राष्ट्रीय कोचिंग शिविर के लिए चुने 33 खिलाड़ी

Sun, 01 Sep 2019 04:27 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
भारतीय हॉकी टीम - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

हाकी इंडिया ने बेल्जियम दौरे और ओलंपिक क्वालीफायर की तैयारियों के लिए शनिवार को 33 सदस्यीय संभावित खिलाड़ियों की सूची जारी की। ये खिलाड़ी बेंगलुरू में भारतीय खेल प्राधिकरण में दो सितंबर से लगने वाले सीनियर पुरूष राष्ट्रीय कोचिंग शिविर में हिस्सा लेंगे.

विज्ञापन


तीन दिवसीय शिविर को कोच ग्राहम रीड द्वारा आयोजित किया जाएगा। न्यूजीलैंड के खिलाफ ओलंपिक टेस्ट प्रतियोगिता के फाइनल में मिली जीत के बाद लगने वाले इस शिविर में खिलाड़ी अपने प्रदर्शन को निरंतर बनाए रखने पर ध्यान लगाना चाहेंगे। 

रीड ने कहा, ‘‘हमनें पिछले कुछ महीनों में कुछ अच्छी लय हासिल की है। इस शिविर के लिए आने वाले खिलाड़ी सुधार करना चाहते हैं और टीम के प्रदर्शन के सभी पहलू में सुधार करने को तैयार हैं। इस शिविर में और ज्यादा मौके बनाने और हमारी रक्षात्मक काबिलियत में सुधार करने पर ध्यान दिया जायेगा।’’ 
विज्ञापन


उन्होंने साथ ही कहा कि सितंबर में होने वाला बेल्जियम दौरा टीम की एफआईएच ओलंपिक क्वालीफायर की तैयारियों के लिए काफी अहम होगा। 

Trending Videos
विज्ञापन

खिलाड़ियों की सूची इस प्रकार है

गोलकीपर: पी आर श्रीजेश, सूरज करकेरा और कृष्ण बहादुर पाठक।
डिफेंडर: हरमनप्रीत सिंह, बीरेंद्र लकड़ा, सुरेंद्र कुमार, अमित रोहिदास, वरुण कुमार, रूपिंदर पाल सिंह, गुरिंदर सिंह, कोथाजीत सिंह खदांगबम, नीलम संजीप जेस, जरमनप्रीत सिंह और दिपसन टिर्की।
मिडफील्डर: मनप्रीत सिंह, सुमित, नीलकांत शर्मा, जसकरण सिंह, हार्दिक सिंह, विवेक सागर प्रसाद, आशीष कुमार टोपनो, सय्यद नियाज रहीम और राज कुमार पाल।
फारवर्ड: मनदीप सिंह, आकाशदीप सिंह, शिलानंद लकड़ा, गुरसाहिबजीत सिंह, सिमरनजीत सिंह, एस वी सुनील, गुरजंत सिंह, रमनदीप सिंह, शमशेर सिंह और ललित कुमार उपाध्याय।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें