मैड्रिड में हुए आठ देशों के टूर्नामेंट में जूनियर पुरुष हॉकी टीम के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद हॉकी इंडिया ने कोच जूड फेलिक्स को पद से हटा दिया।
भारतीय टीम टूर्नामेंट में छठे स्थान पर रही। हॉकी इंडिया ने अब कोच पद के लिए विज्ञापन निकाला है। इसके लिए आवेदन की आखिरी तारीख पांच जुलाई है। नए कोच का कार्यकाल 31 दिसंबर 2021 तक होगा।
इस टूर्नामेंट से पहले भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया के हाथों 0-4 से, नीदरलैंड से 2-3 से और स्पेन के हाथों 1-3 से शिकस्त मिली थी। भारत को एकमात्र जीत आस्ट्रिया के खिलाफ 4-2 से मिली थी। 2017 में कार्यभार संभालने वाले जूड को इससे अवगत करवा दिया गया है। जूड ने कहा कि अब मैं जूनियर हॉकी टीम का कोच नहीं हूं। मुझे 2-3 दिन पहले ही ईमेल से इसकी जानकारी दे दी थी।