हॉकी इंडिया ने कड़ा निर्णय लेते हुई भारतीय हॉकी टीम के मुख्य कोच रोलेन्ट ओल्टमंस को बर्खास्त कर दिया है। उनकी जगह डेविड जॉन लेंगे। ओल्टमंस ने साल 2013 में टीम के हाई फरफॉर्मेंस कोच के रूप में टीम में जिम्मेदारी संभाली थी। इसके बाद साल 2015 में पॉल वेन एस के कोच पद से इस्तीफा देने के बाद उन्हें टीम के मुख्य कोच की जिम्मेदारी दी गई थी। तब से टीम के मुख्य कोच के पद पर बने हुए थे।
#FLASH India's chief Hockey coach Roelant Oltmans sacked pic.twitter.com/GPzGQ5iiOf
— ANI (@ANI) September 2, 2017
ओल्टमंस को पद से हटाए जाने के बाद हॉकी इंडिया ने बयान जारी करते हुए कहा, टीम की फिटनेस और एकजुटना के लिए उन्होंने शानदार काम किया। लेकिन आखिरी में टीम का प्रदर्शन सबसे ज्यादा मायने रखता है। उनके कार्यकाल में टीम का प्रदर्शन बहुत उतार चढ़ाव भरा रहा या कहें अपेक्षाओं के अनुरूप नहीं रहा। टीम के वर्तमान हाई परफॉर्मेंस निदेशक डेविड जॉन उनकी जगह कोच पद की जिम्मेदारी संभालेंगे जब तक कोई नए कोच के लिए उपयुक्त उम्मीदवार नहीं मिल जाता।
Roelant Oltmans role in improving the teams’ overall fitness & cohesiveness appreciated: Hockey India
— ANI (@ANI) September 2, 2017
Results are what matter & performance of the team has not been consistent or up to the desired levels: Hockey India
— ANI (@ANI) September 2, 2017
High Performance Director, David John in the interim will take charge till a suitable replacement is found: Hockey India
— ANI (@ANI) September 2, 2017