फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए हाकी इंडिया ने जूनियर महिला शिविर में 33 संभावित खिलाड़ियों को शामिल किया

Sun, 29 Sep 2019 07:33 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
भारतीय महिला हॉकी - फोटो : social media
विज्ञापन

सोमवार से शुरू हो रहे आस्ट्रेलिया दौरे को ध्यान में रखते हुए हाकी इंडिया ने यहां भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) में शुरू हो रहे जूनियर महिला राष्ट्रीय कोचिंग शिविर के लिए 33 संभावित खिलाड़ियों का चयन किया। सभी चयनित खिलाड़ी 26 अक्टूबर तक चलने वाली इस शिविर में कोच बलजीत सिंह सैनी के मार्गदर्शन में हिस्सा लेंगे।

विज्ञापन


भारत को तीन दिसंबर से आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के साथ होने वाले तीन देशों के हाकी टूर्नामेंट में हिस्सा लेना है।

सैनी ने कहा, ‘‘मैं उम्मीद करता हूं कि ये मैच कड़े होंगे और यह खिलाड़ियों के अनुभव के लिहाज से अच्छा टूर्नामेंट होगा। हमारा लक्ष्य फिटनेस के स्तर में सुधार करना होगा जिसमें गति पर काफी ध्यान दिया जाएगा। टीम को आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की तेजी की बराबरी करने की जरूरत है।’

विज्ञापन

संभावित खिलाड़ियों की सूची इस प्रकार है

गोलकीपर: रशनप्रीत कौर, खुशबू और एफ रामेंगमावी।
डिफेंडर: प्रियंका, सिमरन सिंह, मारिना लालरामगांकी, गगनदीप कौर, इशिका चौधरी, ज्योतिका कल्सी, सुमिता, अक्षता ढेकाले, ऊषा और प्रणीत कौर।
मिडफील्डर: बलजीत कौर, मारियाना कुजुर, किरण, प्रभलीन कौर, प्रीति, अजमिना कुजुर, वैष्णवी फाल्के, कविता बाग्डी, बलजिंदर कौर और सुषमा कुमारी।
फारवर्ड: मुमताज खान, ब्यूटी डुंगडुंग, गुरमेल कौर, दीपिका लालरिंदिकी, जीवन किशोरी टोप्पो, रुतुजा पिसल, संगीता कुमार, योगिता बोरा और अन्नु।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें